फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People faced problems for three hours, power supply was restored at 2 pm.

Gorakhpur News: शाहपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से 22 हजार उपभोक्ता रहे परेशान

Wed, 11 Mar 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
People faced problems for three hours, power supply was restored at 2 pm.
गोरखपुर। शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति अचानक बिना किसी सूचना के बाधित रहने से लगभग 22 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बिजली कटने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं और उपभोक्ता कारण जानने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर के समय शाहपुर उपकेंद्र से पूर्वांह्न 11 बजे आपूर्ति बंद होने के बाद कई मोहल्लों में लोगों को परेशानी शुरू हो गई। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार प्रभावित हुए। कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम और स्थानीय कर्मचारियों से संपर्क कर बिजली कटौती का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें तुरंत स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बाद में शाहपुर उपकेंद्र के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से पूरे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे के लिए बाधित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे सामान्य कर दी गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed