{"_id":"69938b4ffbd845aa960a8d93","slug":"people-faced-problems-due-to-traffic-jam-in-the-afternoon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1232354-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंबेडकर और फिराक चौक पर जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंबेडकर और फिराक चौक पर जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
दोपहर के समय जाम की वजह से लोगों को हुई परेशानी
गोरखपुर। शहर में सोमवार को दोपहर में कई प्रमुख क्षेत्रों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा, जिससे आम लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंबेडकर चौक, फिराक गोरखपुरी चौक, घोष कंपनी और मोहद्दीपुर इलाके में दोपहर दो बजे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। स्कूल से लौट रहे विद्यार्थी, ऑफिस जा रहे कर्मचारी और मरीज सभी प्रभावित हुए। कई लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने मोर्चा संभाला और वाहनों को नियंत्रित करने की कोशिश की। रुस्तमपुर की तरफ जा रहे अजय सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति अक्सर दोपहर के समय बनती है, जब शहर में यातायात अधिक होता है। इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि जाम को नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।