{"_id":"66a99730952135a3d5011794","slug":"people-enraged-by-power-cut-surrounded-rapti-nagar-sub-centre-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1004-638642-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली कटौती से लोग भड़के, राप्तीनगर उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली कटौती से लोग भड़के, राप्तीनगर उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के राप्तीनगर फेज फोर में मंगलवार को बिजली कटौती से नाराज काॅलोनी के लोगों ने उपकेंद्र घेर लिया। देर रात 12:15 बजे हंगामे की सूचना पर बिजली विभाग के इंजीनियर के साथ ही शाहपुर और चिलुआताल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इंजीनियर ने लोगों को बताया कि लोड अधिक होने की वजह से बिजली ट्रिप कर जा रही है। इस दिक्कत को बुधवार को ही ठीक किया जा सकता है।
दरअसल, बिजली आपूर्ति की दिक्कत पूरे दिन शहर में बनीं रही। इसी दौरान राप्ती नगर उपकेंद्र इलाके में अचानक शाम से कई जगह जंपर कटने लगा। रात 9 से 10बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोग उग्र हो गए। रात 11 बजे से 12 बजे के बीच करीब 70 की संख्या में स्थानीय लोग बिजली उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद एक्सईएन अविनाश कुमार और एसडीओ भानु प्रताप ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत कराया।
एक्सईएन अविनाश कुमार ने बताया कि बिजली उपकेंद्र या फीडर से आपूर्ति की दिक्कत नहीं थी। भीषण गर्मी में ओवरलोड होने की वजह से बिजली खंभे के जंपर कट जा रहे थे। इसकी वजह से फाल्ट की दिक्कत आ हुई। रोटेशन में इसे आपूर्ति प्रभावी करवा दी गई।
विज्ञापन
जगन्नाथपुर में भी रही दिक्कत
जगन्नाथपुर में हुई शाम 4 बजे से लेकर देर रात तक बिजली आती-जाती रही। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल दिखे। देर रात आपूर्ति बहाल की जा सकी।