फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man committed suicide due to hunger during lockdown

लॉकडाउन के दौरान गुजरात में भूख से तड़प कर युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बड़े भाई को बताई थी आपबीती

Mon, 20 Apr 2020 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide due to hunger during lockdown
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। गुजरात से चार दिन पूर्व व्हाट्सएप पर परिवार के लोगों को आत्महत्या की जानकारी देने वाले युवक का शव गुजरात पुलिस ने शनिवार की देर शाम बरामद कर लिया। उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले राधेश्याम गौंड़ के पुत्र नीतेश (22) गुजरात के दादोह जिले के लिमडी थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर काम करता था। पिछले वर्ष इंटर की परीक्षा में फेल होने के बाद और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते जनवरी में कमाने चला गया था। कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद 25 मार्च को टोल प्लाजा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण नीतेश वहीं पर फंस गया। 16 अप्रैल को उसने बड़े भाई मुकेश के वाट्सएप पर मैसेज किया कि राशन नहीं होने से कई दिनों से वह भूखा हूं। यहां कोई मदद नहीं कर रहा है, जिसके चलते मैं आत्महत्या करने को मजबूर हूं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिवार वालों ने इसकी सूचना सलेमपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि जानकारी होने के बाद गुजरात में नीतेश के साथ काम करने वाले गांव के जय गोविंद कुशवाहा से बात की। जय गोविंद ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसने गुजरात के लिमडी थाने में सूचना दी। 17 अप्रैल को पुलिस ने टोल प्लाजा पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।


शनिवार की देर शाम नीतेश का शव टोल प्लाजा के पास बहने वाली मांचल नदी से गुजरात पुलिस ने बरामद किया। नीतेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। शव घर नहीं ला पाने के कारण गांव के जय गोविंद कुशवाहा ने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर सलेमपुर पुलिस का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed