{"_id":"619652e481826851c65089d9","slug":"people-caught-thief-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पुलिस ने शांति भंग में चालान काटकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पुलिस ने शांति भंग में चालान काटकर छोड़ा
Thu, 18 Nov 2021 06:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:49 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि मामले की जांच करा रहा हूं अगर पुलिस की लापरवाही सिद्ध हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गृहस्वामी ने खुद ही एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने चोरी का मुकदमा न दर्ज के चोरी के आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव का है।
विज्ञापन
रामपुर महुआबारी के टोला बेलमहा निवासिनी विद्यावती देवी पत्नी बुलेट गोंड बुधवार रात अपने घर में सोईं थीं। आधी रात को गांव का एक चोर उसके घर में घुस कर शृंगारदान में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। महिला को सोया देखकर पैरों से पायल भी निकालने लगा। इसी बीच समय महिला जग गई और चोर को पकड़ कर शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
शोर सुनकर महिला के ससुर दौड़कर आए। दोनों ने चोर को दबोच कर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चोर को हिरासत में लेकर थाना प्रभारी को सौंप दिया। जिसे बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने चोरी की मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपी को शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि मामले की जांच करा रहा हूं अगर पुलिस की लापरवाही सिद्ध हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मैनेज में माहिर है थाने का एक सिपाही
स्थानीय थाने में तैनात एक सिपाही मैनेज करने में माहिर है। उसको क्षेत्र के तस्कर और चोर मैनेज गुरु की संज्ञा से विभूषित करते हैं। कोई भी अपराध हो तो अपराधी सीधे मैनेज गुरु से संपर्क करता है और मामला मैनेज हो जाता है। सूत्रों की मानें तो बेलमहा गांव में विद्यावती देवी के घर पकड़े गए चोर के साथी उसी मैनेज गुरु से मिले और मोटी डील हुई। इसी से चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और खाना पूर्ति करते हुए आरोपी को सिर्फ शांति भंग में चालान कर दिया गया।