{"_id":"64461ebc7f124e996a0f8f9a","slug":"people-bought-a-lot-of-gold-on-occasion-of-akshaya-tritiya-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अक्षय तृतीया पर खूब खरीदा सोना, टॉलीवुड फिल्मों के जेवरों की डिजाइन लोगों को खूब भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अक्षय तृतीया पर खूब खरीदा सोना, टॉलीवुड फिल्मों के जेवरों की डिजाइन लोगों को खूब भाई
Mon, 24 Apr 2023 11:46 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:46 AM IST
सार
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को भी गोलघर बाजार खुला रहा। लोगों ने अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी की। बताया कि हल्के आभूषणों के साथ उपहार वाले आभूषणों की खरीदारी में लोगों ने रूचि दिखाई।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर्व पर गोलघर स्थित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स की शॉप से खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
टॉलीवुड (तेलुगु सिनेमा) की फिल्में लोगों को खूब भा रही हैं। इन फिल्मों में अभिनेत्रियों के पहने आभूषण भी लोग खूब पसंद कर रहे है। यही वजह है कि इस अक्षय तृतीया बाजार में इन्हीं डिजाइन के आभूषणों की मांग ग्राहकों के बीच खूब रही। सराफा कारोबारियों ने भी ग्राहकों की इच्छा के अनुसार ही साउथ की कलाकृतियों वाले आभूषणों के स्टाॅक पहले से ही मंगा लिए थे।
विज्ञापन
शहर के सराफा व्यापारियों ने बताया कि भारत के दक्षिण हिस्से में आभूषणों का बहुत क्रेज है। वहां, भारी और अलग-अलग कलाकृतियों के आभूषण लोगों के शरीर पर रहते हैं। अब इधर के लोगों ने भी दक्षिण के आभूषणों को पसंद करना शुरू कर दिया है। हालांकि, दक्षिण के आभूषण भारी होते हैं और यहां बनाए जाने वाले आभूषण हल्के।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन से हाथ मिलाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने जमकर की धुनाई
विज्ञापन
व्यापारियों ने बताया कि ग्राहक दक्षिण भारत के आभूषणों की डिजाइन यहां हल्के सोने के आभूषणों पर गढ़वा कर तैयार की जा रही है। अक्षया तृतीया पर ग्राहकों ने इसकी खरीदारी खूब की। व्यापारियों ने बताया कि मॉड्यूलर ज्वेलरी का ट्रेंड खूब चला। इसमें हार, ब्रेसलेट, साड़ी पिन का कलेक्शन महिलाओं ने खरीदा। इसके अलावा महिलाएं लाइट वेट ज्वेलरी (कम वजन) पहनना पसंद कर रही हैं। ये पहनने में हल्की हैं पर इनका लुक हैवी दिखाई देता है। इनकी कीमत भी कम होती है। आप लाइट वेट ज्वेलरी में अंगूठी, हार, या पेंडेंट और चेन, हथफूल, ब्रेसलेट अक्षय तृतीय में खूब खरीदा गया।
सोने का भाव बढ़ने से पड़ा असर
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक वैभव सराफ ने बताया कि पिछले बार से पंद्रह प्रतिशत खरीदारी इस बार बढ़ी है। हालांकि, दुकान पर पिछले वर्ष से 25 प्रतिशत ग्राहक अधिक आए थे। लेकिन, सोने का भाव महंगा होने से खरीदारी से कुछ परहेज भी किया। बताया कि पिछली बार जिन्होंने 10 ग्राम सोने खरीदा था, इस बार 8 ग्राम ही सोना खरीदा।
छूट का लोगों ने खूब लाभ लिया
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को भी गोलघर बाजार खुला रहा। लोगों ने अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी की। बताया कि हल्के आभूषणों के साथ उपहार वाले आभूषणों की खरीदारी में लोगों ने रूचि दिखाई।
छूट का लोगों ने खूब लाभ लिया
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को भी गोलघर बाजार खुला रहा। लोगों ने अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी की। बताया कि हल्के आभूषणों के साथ उपहार वाले आभूषणों की खरीदारी में लोगों ने रूचि दिखाई।