{"_id":"60a29a0205001b4aab4afff0","slug":"people-attack-on-phc-hospital-and-beaten-doctors-due-to-patient-died-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल पर किया पथराव, डॉक्टरों को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल पर किया पथराव, डॉक्टरों को भी पीटा
Mon, 17 May 2021 10:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 May 2021 10:27 PM IST
सार
अस्पताल कर्मियों ने तीन लोगों को कमरे में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार की दोपहर एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। नाराज परिवार वालों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। हमले में तीन स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। इसके बाद एकजुट हुए अस्पताल कर्मियों ने तीन लोगों को कमरे में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पथराव कर दिया।
घटना की सूचना पर एसडीएम खजनी, एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह, सीओ खजनी सहित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
मिली जानकारी के अनुसार बांसगांव के देवघट गांव निवासी गोरख मौर्य (60) को सोमवार की दोपहर गंभीर हालत में उनके परिजन खजनी के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर लेकर आए। लेकिन डॉक्टरों ने गोरख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन डॉक्टरों से उलझ गए। वहीं, गोरख की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी समेत तीन कई अस्पताल कर्मचारी चोटिल हो गए।

इसके बाद कर्मचारियों ने उत्पात मचा रहे तीन युवकों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और फिर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसपर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पीएचसी पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से बचने के लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर तत्काल सीओ खजनी व एसओ खजनी फोर्स के साथ पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।
मृतक गोरख मौर्य के बेटे ने बताया कि हम इलाज कराने आए थे। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण पिता की मौत हो गई। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मरीज गंभीर था। जिसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन परिजन जबरन पीएचसी पर इलाज करने का दबाव बनाने लगे और मारपीट शुरू कर दिया।
वहीं, एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा बवाल किया गया है। पुलिस को तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है