फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People arriving to get birth and death certificates identified in Municipal Corporation gorakhpur

गोरखपुर नगर निगम: साहब, देखकर बताएगा, मेरा प्रमाण पत्र असली है या नकली

Fri, 30 Jun 2023 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

नगर निगम में प्रमाण पत्र केंद्र के प्रभारी दीपक ने बताया कि आवेदन और प्रपत्रों के सत्यापन के बाद जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। प्रमाण पत्र बना चुके लोगों को कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। जैसे, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र जोन के हिसाब से बनाया जाता है।

विज्ञापन
People arriving to get birth and death certificates identified in Municipal Corporation gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहब, मेरा प्रमाण पत्र देखकर बताइएगा कि असली है या नकली। यह सवाल जगन्नाथपुर के राहुल का था, फर्जी प्रमाण पत्र के मामले सामने आने के बाद वह अपने बेटे दिवित का जन्म प्रमाण पत्र लेकर नगर निगम में पहुंचे थे। ऐसे ही बक्शीपुर के गौरव श्रीवास्तव, प्रिंस त्रिपाठी समेत कई अन्य भी अपने प्रमाण पत्रों की जांच के लिए नगर निगम आए थे। प्रमाण पत्र केंद्र पर बैठे कर्मचारी ने प्रमाण पत्रों की जांच की और सही होने की जानकारी मिलने पर सभी को तसल्ली हुई।
विज्ञापन


दरअसल, नकली प्रमाण पत्र के कई मामले सामने आने के बाद अब लोगों के मन में संशय है। नगर निगम में प्रमाण पत्र केंद्र के प्रभारी दीपक ने बताया कि आवेदन और प्रपत्रों के सत्यापन के बाद जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। प्रमाण पत्र बना चुके लोगों को कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। जैसे, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र जोन के हिसाब से बनाया जाता है। इसपर जोन के नाम से प्रमाणित मोहर लगती है। डिजिटल हस्ताक्षर रहता है।
विज्ञापन


नकली जन्म प्रमाण पत्र में जन्म स्थान की जगह गोरखपुर लिखा होता है। जबकि असली प्रमाण पत्र में जोन के जिस वार्ड में रहने वाले होंगे, वहां का पता होगा। आधार सेवा केंद्र के मैनेजर आदित्य शुक्ला ने बताया कि आधार सेवा केंद्र पर कई लोग फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed