फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People angry over 14-hour power cuts amidst intense humidity in gorakhpur bichhiya

14 घंटे की कटौती: गुस्साए लोगों ने जेई को बनाया बंधक, देर रात लगा नया ट्रांसफॉर्मर- आपूर्ति हुई बहाल

Thu, 13 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:29 AM IST
सार

बिछिया हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की खराबी पूरे दिन ठीक न होने से लोग पानी के लिए तरस गए। रात आठ बजे उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और अवर अभियंता रामजी मिश्रा को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी नाराज लोग नहीं माने। बाद में एसडीओ जेई के जगह खुद बैठे और उन्हें नया ट्रांसफाॅर्मर लाने के लिए भेजा।

विज्ञापन
People angry over 14-hour power cuts amidst intense humidity in gorakhpur bichhiya
नाराज लोगों ने बिजलीघर का किया घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती से बुधवार को शहरवासी बिलबिला गए। शाहपुर, मोहद्दीपुर, रामजानकी नगर, बिछिया और नंदानगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिछिया हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की खराबी पूरे दिन ठीक न होने से लोग पानी के लिए तरस गए।

विज्ञापन


रात आठ बजे उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और अवर अभियंता रामजी मिश्रा को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी नाराज लोग नहीं माने। बाद में एसडीओ जेई के जगह खुद बैठे और उन्हें नया ट्रांसफाॅर्मर लाने के लिए भेजा। देर रात नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रात करीब एक बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिछिया में दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर में खराबी आई थी। एक जगह तो फॉल्ट को ठीक करा दिया गया लेकिन हनुमान मंदिर के पास सुबह 10 बजे ट्रांसफाॅर्मर के केबल में फॉल्ट आ गया। एक घंटे बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई लेकिन कुछ देर बाद फिर खराबी आ गई।

लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। पूरे दिन फॉल्ट ठीक नहीं हुआ और उमस भरी गर्मी में उबल गए और सड़क पर आ गए। रात आठ बजे जेई मौके पर पहुंचे तो नाराज लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया तो दूसरी जगह फिर लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

करीब पौने एक घंटे बाद एसडीओ धीरज कुमार भाष्कर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया और जेई को ट्रांसफाॅर्मर लाने को भेजा। लोगों को आश्वस्त किया कि जब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं आ जाता है वे खुद मौजूद रहेंगे। रात करीब 12:15 बजे नया ट्रांसफॉर्मर लाया गया और उसे लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सुबह 10 बजे से ट्रांसफाॅर्मर में फाल्ट से केबल जल गया था। फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई, फिर फाल्ट हो गया। शाम को जेई को लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर एसडीओ को भेजा गया। वहां नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा गया: चंद्रेश कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से बिजली नहीं है। ट्रांसफार्मर में दिक्कत है। अधिकारी सुन नहीं रहे थे शाम को यहीं आए हैं तो उन्हें बैठाया गया था: अनुराग तिवारी

सुबह 10 से ही बिजली कटौती से परेशानी है। सुबह से पानी के लिए तरस रहे हैं गर्मी में पूरा परिवार परेशान है। अभी भी बिजली नहीं आई है: कृष्ण मुरारी पांडेय

सैनिक कुंज में केबल फॉल्ट और विवेक नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग
नंदानगर के सैनिक कुंज में बुधवार सुबह करीब सात बजे एबी केबल में फाल्ट हो गया। इससे लगभग 60 घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली नहीं होने से लोगों को घरेलू कामकाज में परेशानी हुई। वहीं बिछिया में दिन में ट्रांसफार्मर की केबल में खराबी के कारण करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। शाम सात बजे विवेक नगर में ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।

मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि दिन और शाम में फाल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली प्रभावित हुई थी। फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। रामजानकी नगर में मंगलवार रात करीब एक बजे एबी केबल में फाल्ट होने से करीब 20 घरों की बिजली गुल हो गई। इससे रात और बुधवार सुबह लोगों को परेशानी हुई।

उपभोक्ता मनोज ने बताया कि आधी रात में पोल से ही बिजली खराब हुई थी। सुबह सूचना के बाद बिजली कर्मियों ने इसे 11 बजे ठीक किया है। राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही फाल्ट ठीक करा दिया गया। शाहपुर के आदित्यपुरी और असुरन क्षेत्र में भी दिन में कई बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed