फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pediatric Covid ward to be built in Gorakhpur railway hospital

गोरखपुर: रेलवे अस्पताल में बनेगा पीडियाट्रिक कोविड वार्ड, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की भी होगी स्थापना

Sat, 29 May 2021 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 11:37 AM IST
सार

महाप्रबंधक के निर्देश के बाद अस्पताल में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक कोविड वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Pediatric Covid ward to be built in Gorakhpur railway hospital
गोरखपुर रेलवे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना की तीसरे लहर की संभावना को देखते हुए ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में तैयारी शुरू कर दी गई है। महाप्रबंधक के निर्देश के बाद अस्पताल में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक कोविड वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं ऑक्सीजन गैस की मांग को देखते हुए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना की जाएगी।    
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय के कोविड वार्ड में अब तक कुल 260 मरीज भर्ती हुए। जिनमें 150 गंभीर मरीजों को नॉन-इन्वेसिव वेंटिलेटर पर रखकर सफलता पूर्वक इलाज कर उन्हें घर भेजा जा चुका है। 26 नॉन रेलवे मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


चिकित्सालय में कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से भर्ती कोविड रोगियों के हालचाल की जानकारी उनके परिजनों को दी जा रही है। कोविड रोगियों को उनके घर से भेजे गए भोजन को पैरा मेडिकल स्टाफ वार्ड में पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

व्हाट्सएप ग्रुप से होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी

होम आइसोलेशन के मरीजों की मॉनीटरिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए डॉ. एमनाथ एवं डॉ. जया गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें मरीजों का प्रतिदिन हालचाल लिया जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा मेडिसिन की जरूरतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। कोविड मरीजों का चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग भी की जा रही है।
 
एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की सुविधा
कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या एवं कोविड संक्रमण को देखते हुए आरटीपीसीआर एवं एंटीजन जांच की व्यवस्था रेलवे अस्पताल के दक्षिण औषधालय में की गई है। अभी तक यहां कोविड-19 की आरटीपीसीआर एवं एंटीजन की 3964 जांच हो चुकी है। चिकित्सालय में सीआरपी एवं एलडीएच जांच की शुरुआत की गई है तथा डी-डाइमर एवं फेरेटिन की जांच भी किट मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed