फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pay special attention to punctuality and discipline in elections: DM

चुनाव में समयबद्धता और अनुशासन का रखें विशेष ध्यान : डीएम

Wed, 13 Mar 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to punctuality and discipline in elections: DM
सिद्धार्थनगर। मतदान दिवस में पोलिंग पार्टियों के साथ साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की सक्रियता मतदान कार्यक्रम को सफल बनाती हैं। समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए मतदान को निर्बाध रूप से पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने लोहिया कला भवन में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं नोडल आफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर उन्हें संबंधित बूथों पर पहुंचने, मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें जमा करने तक सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीरतापूर्वक सक्रिय रहेंगे। ईवीएम जमा होने के बाद संबंधित रिटर्निंग आफिसरों की अनुमति से ही सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट वापस जाएंगे। किसी भी अधिकारी का फोन बंद नहीं होना चाहिए, यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों के भ्रमण के दौरान की स्थिति के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को अनुपालन करें। मतदान बूथों का नियमित निरीक्षण करते रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, एसडीएम नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, बांसी कुणाल, इटवा राहुल सिंह, शोहरतगढ़ कर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed