फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pawan, battling for life with a bullet lodged in his back, has been referred to PGI Lucknow.

Gorakhpur News: पीठ में फंसी गोली के साथ जिंदगी और मौत से जूझ रहा पवन, पीजीआई लखनऊ रेफर

Tue, 11 Nov 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pawan, battling for life with a bullet lodged in his back, has been referred to PGI Lucknow.
गोरखपुर। थाना क्षेत्र के रकहट नरौहा पुलिया पर रविवार शाम रंजिश में चली गोली से घायल पवन गौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली अभी उसकी पीठ में फंसी हुई है। पवन जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने किशोर के साथ सूरज, अतुल और दीवान गौड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पवन गौड़ का उसी के पटीदारी के 17 वर्षीय किशोर से काफी समय से विवाद चल रहा था। पवन पर आरोप है कि वह किशोर की बहन से बातचीत करता था। इससे किशोर से उसकी काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कराया था। रविवार को रंजिश ने खूनखराबे का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम पवन और आरोपी किशोर का गांव के बाहर रकहट नरौहा स्थित पुलिया पर आमना-सामना हो गया। किशोर के साथ उसके अन्य साथी भी थे। आरोपी है कि मारपीट के बीच किशोर ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इसमें गोली पवन की पीठ में जा लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। देर रात पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया था। जबकि किशोर के साथियों सूरज, अतुल और दीवान गौड़ भागे हुए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

थानाप्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed