फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patna Tiraha will be widened by 2.78 crores, will get rid of jam

Gorakhpur News: 2.78 करोड़ से चौड़ा होगा पटना तिराहा, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 27 May 2023 03:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
Patna Tiraha will be widened by 2.78 crores, will get rid of jam
चौराहे पर कम जगह और गाड़ियों के दबाव से प्राय: लग जाता है लंबा जाम
विज्ञापन

मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज और वाराणसी जाने और आने वालों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बड़हलगंज के पास स्थित पटना चौराहे को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने निविदा भी निकाल दी है। 2.74 करोड़ रुपये की लागत से चौराहे का विस्तारीकरण होगा। 15 जून तक निविदा फाइनल हो जाएगी और अगले छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस चौराहे के चौड़ीकरण से आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज और वाराणसी जाने और आने वालों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा, तो स्थानीय लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। चौराहे के चौड़ीकरण के दौरान यहां से अतिक्रमण और अवैध टैक्सी स्टैंड को भी हटाया जाएगा। उधर, शुक्रवार को दिन में कई बार पटना चौराहे पर जाम लगा जिससे वाहनों के पहिए 20 मिनट से आधे घंटे तक थमे रहे। पुलिसकर्मी जूझते रहे फिर भी जाम खत्म होने में समय लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed