फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patients will be able to apply online number for treatment in AIIMS Gorakhpur

गोरखपुर एम्स: इलाज के लिए ऑनलाइन नंबर लगा सकेंगे मरीज, लंबी लाइन लगाने से मिलेगा छुटकारा

Fri, 12 Nov 2021 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 03:01 PM IST
सार

एम्स में मौजूदा समय में 14 विभागों की ओपीडी चल रही है। इन विभागों में सुबह से ही मरीजों को इलाज के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था करने जा रहा है।

विज्ञापन
Patients will be able to apply online number for treatment in AIIMS Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर (एम्स) में इलाज के लिए जल्द ही ऑनलाइन नंबर लगवाया जा सकेगा। इससे मरीजों को परिसर में लंबी लाइन लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। उन्हें परामर्श के दिन और समय की सटीक जानकारी दी जाएगी। व्यवस्था को शुरू करने के लिए संस्थान की वेबसाइट अपग्रेड करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एम्स में मौजूदा समय में 14 विभागों की ओपीडी चल रही है। इन विभागों में सुबह से ही मरीजों को इलाज के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था करने जा रहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद मरीज घर बैठे ही ओपीडी का अप्वाइंटमेंट बुक करा सकेंगे। इस दौरान उन्हें इलाज का तय समय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिस समय के अंदर मरीज को डॉक्टर सलाह दे देगा।

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि इसके लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। मौजूदा समय में व्यवस्था शुरू है। लेकिन अभी इसमें समय नहीं दिया जाता है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद मरीजों को तय समय मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी ईएनटी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी निगरानी में साफ्टवेयर अपग्रेडेशन हो रहा है। इसके लिए एक एप भी विकसित किया जा रहा है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही मरीजों को इस सुविधा का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed