फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patients treated for diabetes along with cough and skin patients got treatment.

Gorakhpur News: खांसी और त्वचा रोगियों के साथ शुगर में मरीजों ने कराया इलाज

Mon, 30 Sep 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Patients treated for diabetes along with cough and skin patients got treatment.
महराजगंज। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें खांसी और त्वचा रोगियों के साथ शुगर के मरीजों ने इलाज कराया। डॉक्टरों से दवा लेकर मरीज चले गए। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मेले में व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर लापरवाह कर्मियों को सचेत किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे मे डॉ.सीबी पांडेय मरीजों का इलाज कर रहे थे। फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी व जेपी सिंह मरीजो में दवा का वितरण कर रहे थे। मरीज पूजा (25 ) को बुखार , रामबचन (50) शुगर, मीरा (36) को खुजली की दिक्कत थी। सभी का इलाज चिकित्सक ने किया। दोपहर 12.40 बजे न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में चिकित्सक मरीजों के इलाज में व्यस्त दिखे। मरीज बसंती को बुखार , सोनी को त्वचा संबंधी व नितेश बुखार व खांसी से पीड़ित थे। इनका इलाज किया गया ।
विज्ञापन

एक बजे न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्यापीठ नगर में डॉ. मुकेश गुप्ता मरीजो का इलाज कर रहे थे। मनीषा को पीठ दर्द , इंद्रजीत को बुखार व मनजीत को शरीर में कंपकंपी व ऐठन की शिकायत थी। इसकी जांच कर डॉ. मुकेश गुप्ता ने दवा लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार आरोग्य मेले के नोडल/ डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी ने ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित पीएचसी पर आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। मौके पर डाॅ. सचिन कुमार मरीज का इलाज करते हुए मिले। ओपीडी में कुल आठ मरीज देखे गए थे। सभी स्टाफ को टीबी और लेप्रोसी के मरीजों की काउंसलिंग ठीक से करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं होने की बार-बार शिकायतें आ रही थीं। लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डाॅ. घनश्याम कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप गुप्ता, स्टाफ शिल्पी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed