फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patient mafia: Medical college guards seized the ambulance and handed it over to Gulriha police, the driver fled.

Gorakhpur News: बीआरडी से मरीज को निजी अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस सीज

Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patient mafia: Medical college guards seized the ambulance and handed it over to Gulriha police, the driver fled.
मरीज माफिया : मेडिकल कॉलेज के गार्डों ने एंबुलेंस को पकड़कर गुलरिहा पुलिस को सौंपा, चालक भागा
विज्ञापन




बिहार के गोपालगंज जिले के किशुनपुरा की रहने वाली निप्पू कुमारी मेडिकल कॉलेज में थीं भर्ती







गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे बिचौलियों की एंबुलेंस को गार्डों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि मौका पाकर चालक भाग गया। मेडिकल चौकी पुलिस ने चिलुआताल क्षेत्र के मनोकामना अस्पताल के नाम पंजीकृत एंबुलेंस को जब्त कर लिया। इसके बाद उसे गुलरिहा थाने लाकर सीज कर दिया।



जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के किशुनपुरा की निवासी निप्पू कुमारी गंभीर रूप से बीमार होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर गार्डों ने देखा कि एक एंबुलेंस से मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने की कोशिश की जा रही है। गार्डों ने रोका तो चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन




जांच में पता चला कि एंबुलेंस मनोकामना अस्पताल के नाम से पंजीकृत है। परिजनों से पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि जिस अस्पताल में मरीज को ले जाया जा रहा था, उसका नाम और पता भी स्पष्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि पहले परिजनों को बिचौलियों ने झांसे में लिया, उसके बाद तैयार होने पर एंबुलेंस बुला ली। मामला संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरोह में शामिल लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed