{"_id":"63900a845781ee5f6152274b","slug":"patient-died-after-power-cut-in-icu-of-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू की बिजली कटी, मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू की बिजली कटी, मरीज की मौत
Wed, 07 Dec 2022 09:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:09 AM IST
सार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मरीज मंगलवार की सुबह ठीक था और चल-फिर रहा था। अचानक उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। इस दौरान उसे ऑक्सीजन लगाया गया था, अचानक बिजली चली गई और कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिला के थाना मदनपुर के टड़वा गांव निवासी कर्ताराम सिंह (45) को झटके आ रहे थे। तीन दिसंबर को परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती किया। मरीज के चचेरे भाई भोलू ने बताया कि सोमवार की रात कर्ताराम की स्थिति ठीक थी। मंगलवार की सुबह वह घरवालों से बात करते हुए चल-फिर रहे थे।
विज्ञापन
अचानक उन्हें ऑक्सीजन लगाकर मेडिसिन के वार्ड नंबर 14 के आईसीयू के बेड नंबर दो पर भर्ती कर दिया गया। आरोप लगाया कि भर्ती करने से मना किया गया, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। इस बीच अचानक मंगलवार की शाम आईसीयू की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। थोड़ी ही देर बाद डॉक्टरों ने कर्ताराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच विरोध करने पर मेडिसिन डॉक्टरों ने अभद्रता करते हुए पुलिस भी बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर जबरन बाहर करवा दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी करके परिवार चलाता था।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।