{"_id":"65d51c9f0146a286ec0229d4","slug":"patient-ambulance-mafia-seven-suspects-detained-cctv-dvr-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-473203-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज-एंबुलेस माफिया : सात संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज-एंबुलेस माफिया : सात संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया
विज्ञापन
एसपी सिटी ने मेडिकल कॉलेज जाकर की जांच, पूछताछ भी की
108 एंबुलेंस के नौ कर्मचारी भी जांच के दायरे में, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मरीज-एंबुलेंस माफिया गिरोह के डॉक्टर समेत आठ लोगों को जेल भेजने के साथ ही पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी को गुलरिहा थाने में रखा गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुद पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज जाकर जांच की और एक सप्ताह का मेडिकल कॉलेज और पुलिस चौकी का सीसीटीवी डीवीआर सुरक्षित कर लिया। खबर है कि पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों को दबोचा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, जांच में 108 एंबुलेंस के नौ कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है। इन सभी का भी एंबुलेंस माफिया से संपर्क होने की आशंका है, जिससे ये मरीज के रेफर होने की जानकारी दे देते थे। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है। उधर, पुलिस अब तक की पूछताछ के आधार पर पूरे जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस गिरोह में शामिल कई और लोगों की तलाश में जुटी है।
आरोपियों से करीब आठ घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आए लोगों को जांच के लिए ही सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। इसे पुलिस तथ्य के आधार पर प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
…
यह हुआ था
ईशु अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद सीएमओ ने जांच की तो सामने आया कि डॉ. रणंजय प्रताप सिंह, संचालक नितिन यादव, वृंदावन अस्पताल के संचालक सार्थक सहित आठ लोगों को जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही है।
कोट
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
--
पुलिस ने रात भर की छापेमारी
बीआरडी मेडिकल काॅलेज में उपचार कराने आए मरीजों की सौदेबाजी करने वाले दलाल व एंबुलेंस संचालकों की तलाश में सोमवार को पूरी रात पुलिस ने गुलरिहा व चिलुआताल थानाक्षेत्र में छापेमारी की। सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरे की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर एक और केस दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। पुलिस सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज की मदद से मरीज माफिया से इनके संबंध की जांच चल रही है। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मरीजों की सौदेबाजी करने वालों की तलाश में छापेमारी चल रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अपराध से अर्जित उनकी संपत्ति जब्त कराई जाएगी।