फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Path Movement: Disciplined volunteers came out marching in uniform

Gorakhpur News: पथ संचलन : गणवेश में कदमताल करते निकले अनुशासित स्वयंसेवक

Sat, 15 Jun 2024 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Path Movement: Disciplined volunteers came out marching in uniform
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शुक्रवार शाम पथ संचलन हुआ, जिसमें गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र व समाज सेवा के जज्बे का प्रदर्शन किया। करीब तीन किमी दूरी में हुए पथ संचलन में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया।
विज्ञापन

मानीराम चिउटहा स्थित एसवीएम स्कूल से शाम करीब साढ़े छह बजे पथ संचलन निकाला गया। कंधे पर डंडा रखकर कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजे पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। अभ्यास वर्ग में प्रतिभाग कर रहे करीब 300 स्वयंसेवक इस पथ संचलन में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्कूल के सामने सोनौली हाईवे के किनारे मंच लगाया गया था, जिस पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सर्वाधिकारी प्रो. राणा कृष्ण पाल बैठकर पथ संचलन का अवलोकन कर रहे थे। पथ संचलन के बाद संघ प्रमुख शिविर में चले गए। पथ संचलन चिउटहा गांव के पूर्वी छोर तक गई और वहां से होते हुए जंगल कौड़िया-कालेसर फोरलेन के नीचे बने अंडरपास से होते हुए जीरो पॉइंट पहुंची। शाम करीब सात बजे स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आवागमन रोक दिया गया था और हर जगह सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहे। इस मौके पर क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र, प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रमुख अंबेश, हरेकृष्ण सहित गोरक्ष, काशी व अवध प्रांत के स्वयंसेवक मौजूद रहे।


आज संघ प्रमुख से मिल सकते हैं सीएम योगी
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार गोरक्षनगरी आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शाम को सीएम आरएसएस के शिविर में जा सकते हैं। चुनाव के बाद सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed