Gorakhpur: नगर निगम में शामिल 32 गांवों में की जाएगी पथ प्रकाश की व्यवस्था, लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
उत्तर-प्रदेश के शासन के आदेश के अनुसार नगर निगम की परिसीमन रिपोर्ट में शामिल होने वाले गांवों में समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जल्द ही काम शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम में शामिल 32 गांव रोशनी से जगमगाएंगे। नगर निगम की ओर से इन गांवों में 15.57 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए फंड स्वीकृत हो चुका है।
उत्तर-प्रदेश के शासन के आदेश के अनुसार नगर निगम की परिसीमन रिपोर्ट में शामिल होने वाले गांवों में समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जल्द ही काम शुरू होगा।
इन गांवों में होंगे खर्च
लच्छीपुर कस्बा में 25.33 लाख, गायघाट बुजुर्ग में 25.33 लाख, गायघाट खुर्द में 29.63 लाख, कजाकपुर में 59.72 लाख, रामपुर तप्पा हवेली में 29.16 लाख, सिंदुली बिंदुली में 58.70 लाख, बड़गो में 68.02 लाख, झरवा में 26.73 लाख, कथवलिया कठौर में 29.86 लाख, चकरा सोयम में 3.38 लाख, चकरा दोयम में 20.74 लाख, सेमरा देवी प्रसाद में 30.19 लाख, पिपरा हवेली प्रसाद में 18.81 लाख, बाघरानी में 50.63 लाख, पथरा में 60.12 लाख, मनहट में 50.39 लाख, भरवलिया बुजुर्ग में 69.61 लाख, सिक्टौर तप्पा में 77.71 लाख, रानीडीहा में 18.72 लाख, खोराबार उर्फ सूबा बाजार में 1.33 करोड़, जंगल सिकरी खोराबार में 1.33 करोड़, हरसेवकपुर में 62.56 लाख, जंगल हकीम नंबर दो में 64.49 लाख, जंगल निकोनिया नंबर एक 48.44 लाख, करमहा उर्फ करमहिया 29.11 लाख, गुलरिहा में 1.39 करोड़, नरुदीनचक में 26.50 लाख, जंगल बहादुर अली में 33.37 लाख, मुंडेरा उर्फ मुंडेरी में 86.03 लाख, मिजायपुर तप्पा खुटहन में 29.46 लाख और उमरपुर तप्पा खुटहन में 17.98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।