फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers will not be able to sit on driving seat action will be taken after a week

Gorakhpur News: गोरखपुर के अंदर ऑटो में बजाया 'लाल घाघरा' तो हो जाएगी सीज

Mon, 08 May 2023 04:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 May 2023 04:19 PM IST
सार

डॉ. एमपी सिंह ने मातहतों से कहा कि ऑटो से होने वाले हादसों की वजह मुख्य वजह ओवरलोडिंग है। ड्राइविंग सीट पर भी चालक यात्रियों को बैठा लेते है, जिस वजह से वे आराम से ऑटो चला ही नहीं पाते और हादसे हो जाते हैं।

विज्ञापन
Passengers will not be able to sit on driving seat action will be taken after a week
यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक डॉ.एमपी सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऑटो में सवारी भरकर अगर लाल घाघरा... जैसे अश्लील गाना बजाया, तो यातायात पुलिस ऑटो को सीज कर देगी। इसके अलावा ऑटो चालक अब ड्राइविंग सीट पर यात्री भी नहीं बैठा सकेंगे। इन निर्देशों के प्रति यातायात पुलिस सोमवार से एक सप्ताह तक जागरूक करेगी।

विज्ञापन


इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो सख्त कार्रवाई होगी। इन निर्देशों को लागू करने के लिए रविवार को एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने मातहतों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जागरूक करने के बाद भी ऑटो चालक नहीं माने तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक महिलाओं, छात्राओं को ऑटो में बैठाने के बाद तेज आवाज में अश्लील गाना बजाते है। छात्राएं शर्म के चलते इसका विरोध नहीं कर पाती हैं। अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी ट्रैफिक ने इसे गंभीरता से लिया और अभियान चलाने का आदेश दिया है।


बैठक में डॉ. एमपी सिंह ने मातहतों से कहा कि ऑटो से होने वाले हादसों की वजह मुख्य वजह ओवरलोडिंग है। ड्राइविंग सीट पर भी चालक यात्रियों को बैठा लेते है, जिस वजह से वे आराम से ऑटो चला ही नहीं पाते और हादसे हो जाते हैं।

इस पर नियंत्रण के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मातहतों को निर्देश दिया कि यातायात पुलिस भी अपने व्यवहार को संयमित रखें। विवाद करने की जरूरत नहीं है। पहले समझाएं और नहीं मानने पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed