फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers will also be able to buy tickets with debit and credit cards

सुविधा: यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी खरीद सकेंगे टिकट, एंड्रायड ई-टिकट मशीनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू

Tue, 30 Nov 2021 02:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Nov 2021 02:11 PM IST
सार

परिवहन निगम में टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा जल्द, एंड्रायड ई-टिकट मशीनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू।

विज्ञापन
Passengers will also be able to buy tickets with debit and credit cards
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम ने भी अपने कदम कैशलेस की ओर बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही निगम की बसों में टिकट खरीदने के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। इसके लिए परिचालकों को एंड्रायड ई-टिकट मशीनें दी जाएंगी। इस संबंध में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


एंड्रायड ई-टिकट मशीनों से किराए का ऑनलाइन भुगतान तो होगा ही, पलक झपकते टिकट भी बुक हो जाएगा। इस तरह मैनुअल टिकट से मुक्ति मिल जाएगी। वर्तमान की ईटीएम के माध्यम से अभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान करने की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


परिचालक नकद किराया लेने के बाद मशीन से टिकट देते हैं। मशीन में एकत्र डाटा की इंट्री ऑफिस पहुंचने पर रजिस्टर में करते हैं। यह प्रक्रिया लंबी और जटिल है। ई-टिकट मशीन से इसमें काफी राहत देगी। डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वैप करते ही टिकट का भुगतान होगा तो नेट के सहारे पूरा डाटा ऑनलाइन निगम मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के मेन सर्वर तक भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर परिक्षेत्र पीके तिवारी ने कहा कि सफर में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से परिचालकों को आधुनिक ई-टिकट मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किराये का भुगतान कर सकेंगे। टिकटों की बुकिंग आसान हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed