{"_id":"6562456d2eb7108ede032a23","slug":"passengers-troubles-increased-due-to-cancellation-of-amrapali-express-going-to-punjab-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-380293-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पंजाब जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस निरस्त होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पंजाब जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस निरस्त होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
विज्ञापन
- रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया है संचालन, पंजाब में किसान आंदोलन का असर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है। शनिवर को अमृतसर-कटियार एक्सप्रेस को अंबाला से चलाने की घोषणा की गई तो रविवार को कटियार से चलने वाली ट्रेन नंबर 15707 को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते अंबाला, लुधिायाना, जालंधर आदि शहरों को जाने वाली यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।
रेल प्रशासन ने किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया था। यह ट्रेन शनिवार को भी नहीं चलाई गई। अमृतसर से चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस भी शुक्रवार को निरस्त रही। जम्मूतवी से चलने वाली ट्रेन नंबर 15654 जम्मूतवी-कटिहार एक्सप्रेस अंबाला से चलाई गई।
वहीं, शनिवार को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया था। अमृतसर से चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस शनिवार को नई दिल्ली से चलाई गई। इसके अलावा रविवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 15707 कटियार-अमृतसर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।