{"_id":"5fd72735348be73cf675be5b","slug":"passenger-trains-will-start-soon-order-by-railway-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू हो सकती हैं पैसेंजर ट्रेनें, रेल प्रशासन ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू हो सकती हैं पैसेंजर ट्रेनें, रेल प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
Mon, 14 Dec 2020 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। साथ ही पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों में जनरल बोगी भी लगाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधन में 10 दिसंबर को सभी स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां के सभी यूटीएस (अन रिजर्ब टिकट काउंटर) काउंटर और एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) को सिग्नल और विद्युत विभाग से संपर्क कर दुरुस्त करा लें ताकि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इसे क्रिश से तत्काल जोड़ कर संचालित किया जा सके।
आदेश आने के बाद रेल प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं । माना जा रहा है कि जनवरी से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। उधर, यांत्रिक कारखाना में पैसेंजर ट्रेनों की बोगियों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। शुरुआती दौर में गोरखपुर से नरकटियागंज, गोरखपुर से सिवान व छपरा और गोरखपुर से नौतनवा गोंडा के लिए पैसेंजर चलाए जाने की संभावना है।