फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passenger trains started running from Cantt station...got relief

Gorakhpur News: कैंट स्टेशन से चलने लगीं पैसेंजर ट्रेनें...मिली राहत

Tue, 14 May 2024 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains started running from Cantt station...got relief
गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सीवान पैसेंजर का शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद सोमवार से गोरखपुर कैंट स्टेशन सेटेलाइट स्टेशन के रूप में सक्रिय हो गया। गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल पैसेंजर के अलावा गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन का संचालन यहां से शुरू हो गया। अब बिहार और कुशीनगर की तरफ से पैसेंजर ट्रेन से आने वाले यात्रियों को गोरखपुर स्टेशन के बजाय कैंट स्टेशन पर ही सुविधा मिलने लगेगी।
कैंट स्टेशन एम्स के नजदीक है। बिहार से आने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक यात्री इलाज या बाजार की जरूरत से गोरखपुर आते हैं। कैंट स्टेशन से उतरकर वह आराम से टहलते हुए एम्स पहुंच जाएंगे। वहीं बाजार में जाने के लिए एम्स गेट से ई-रिक्शा भी मिल जाएगा। एयरपोर्ट की दूरी भी इस स्टेशन से कम है। सोमवार को कैंट स्टेशन से गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन चली। गोरखपुर से इसमें 30 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन

कप्तानगंज के यात्री रमेश ने बताया कि यहां से ट्रेन का संचालन शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी। पहले ट्रेन पकड़ने गोरखपुर सदर स्टेशन जाना होता था। कैंट से आना-जाना अधिक आसान है। दूसरी ट्रेन में 132 यात्री सवार हुए। रेल कर्मियों का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को कैंट स्टेशन से ट्रेन चलने की जानकारी होगी, यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब एक्सप्रेस ट्रेन भी यहां से चलने की बढ़ी उम्मीद
गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर के बाद अब यहां से एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की संभावना भी बढ़ गई है। रेलवे के एक अफसर ने बताया कि गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी और गोरखपुर-पाटलीपुत्र समेत कुछ और ट्रेनें भी यहीं से चलाई जाएंगी। इसके अलावा गोरखपुर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद गोरखपुर से चलने वाली कुछ और स्पेशल ट्रेनों को भी यहीं से चलाने की योजना है।

-------
क्राॅसिंग बंद होने से 40 मिनट तक फंसे रहे राहगीर
गोरखपुर। कैंट स्टेशन के नजदीक वाले रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और दूसरा वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के चलते अभी यात्रियों को कुछ दिन दिक्कत झेलनी पड़ेगी। सोमवार को दोपहर बाद सवा तीन बजे सत्याग्रह एक्सप्रेस के आने से पहले ही क्राॅसिंग बंद हो गया था। इस ट्रेन के गुजरने के बाद ही बिहार संपर्क क्रांति आ गई। इस दौरान एक मालगाड़ी भी गुजरी। इसके चलते यह क्राॅसिंग करीब 40 मिनट तक बंद रहा। इससे दोनों तरफ राहगीरों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed