फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passenger stopped 20 minutes before flight time; fined.

Gorakhpur News: फ्लाइट के समय से 20 मिनट पहले यात्री को रोका, लगा जुर्मानाा

Fri, 11 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Passenger stopped 20 minutes before flight time; fined.
गोरखपुर। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट में सवार होने से यात्री को निर्धारित उड़ान समय से 20 मिनट पहले रोकना इंडियन एयरलाइंस को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए टिकट की 4,560 रुपये की रकम 10 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने और 60 हजार रुपये क्षतिपूर्ति व वाद व्यय देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और सदस्य कृष्णानंद मिश्र व बीना सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद निर्णय सुनाया। उपभोक्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। मामला 27 फरवरी 2018 का है। न्यू शिवपुरी कॉलोनी, रुस्तमपुर निवासी जया उपाध्याय के पिता ने दिल्ली से गोरखपुर के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 9:45 बजे था। जया ने सुबह 9:05 बजे बोर्डिंग भी प्राप्त कर ली थी।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार बोर्डिंग के बाद जब वह फ्लाइट में सवार होने के लिए काउंटर पर पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि विमान उड़ान के लिए तैयार है। इसके बाद उन्हें फ्लाइट में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। खास बात यह रही कि निर्धारित उड़ान समय से करीब 20 मिनट पहले ही उन्हें रोक दिया गया और इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा से वंचित होने के बाद भी एयरलाइंस ने टिकट के 4,560 रुपये वापस नहीं किए। मामले की सुनवाई में आयोग ने एयरलाइंस की सेवा में कमी मानी। आयोग ने टिकट की रकम 10 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने के अलावा 60 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और वाद व्यय देने का आदेश दिया।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed