फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   passenger died and many people injured in road accident during going from Bihar to Delhi at kushinagar up

बिहार से दिल्ली जा रही थी यात्रियों से भरी बस, हादसे में एक की मौत, चालक का पैर कटा

Tue, 22 Dec 2020 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
passenger died and many people injured in road accident during going from Bihar to Delhi  at kushinagar up
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस व ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित प्रेमवलिया चौराहे के समीप फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस बिहार के बेगूसराय जिले से दिल्ली जा रही थी। अभी बस प्रेमवलिया गांव से कुछ दूर आगे बढ़ी थी इसी बीच घने कोहरे के कारण हाइवे पर बीचोबीच खड़ी एक ट्रक में जा भिड़ी। अभी बस के यात्री संभल पाते तभी पीछे से एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रही ट्रक के टक्कर मारने के बाद बस सामने खड़ी ट्रक में भिड़ गई जिससे चालक बुरी तरह से फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला। हादसे में चालक के दोनों पैर कट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद एक यात्री उपेंद्र दास (40) निवासी ग्राम छोटी बलिया मंसूरचौक जिला बेगूसराय की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बस में 80 यात्री सवार थे। बदहवास यात्री जल्दबाजी में बस से उतरने में भी चोटिल हो गए हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल बस चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सभी घायल यात्रियों मुहम्मद तनवीर, भरत महतो, पवन सिंह, आशा देवी , रामप्रकाश, रामसेवक सहित 15 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिया भेजा। सुरक्षित यात्रियों को पुलिस ने पीछे से आ रही उसी कंपनी की दूसरी बस से गंतव्य को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed