फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Parks of Gorakhpur will be beautiful dividers will be green fountains will be perfect

विकास को लगेंगे पंख: गोरखपुर शहर के पार्क होंगे सुंदर, डिवाइडर होंगे हरे-भरे, फव्वारे होंगे दुरुस्त

Thu, 18 May 2023 10:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 May 2023 10:55 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने अमृत योजना के तहत पार्कों में कराए गए कार्यों और वर्तमान स्थित की फोटो के साथ सूची उपलब्ध कराने को कहा। यह जिम्मेदारी प्रभारी उद्यान एनडी पांडेय व अवर अभियंता अवनीश भारती को दी गई है।

विज्ञापन
Parks of Gorakhpur will be beautiful dividers will be green fountains will be perfect
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के पार्कों की स्थिति सुधारने, सुंदरीकरण कराने और आय का साधन बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त ने पहल की है। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पार्कों को पीपीपी मोड पर संचालित करने की भी संभावना तलाशी जाएगी। वहीं, हवा की सेहत सुधारने को रोड डिवाइडर को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने के साथ ही पार्कों के सभी फव्वारों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने रिलायंस जियो के पार्कों की वर्तमान भौतिक स्थिति का फोटोग्राफ सहित सूची उपलब्ध कराने, पार्कों में लगे अनधिकृत टावरों को नोटिस देकर हटाने, पार्कों में लटक रहे तारों को सही कराने, बड़े पार्कों में नगर निगम, गोरखपुर का डिजिटल बोर्ड लगवाने, पार्कों में लगे फव्वारों को सही कराने, एग्रीमेंट अवधि पूरा होने के बाद भी लगे फर्मों के ट्री गार्ड हटाने तथा गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पार्थिव शरीर को कंधे पर लेकर 7 किमी पैदल चले बेटे, अंतिम यात्रा में टूटी दलीय सीमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल डिग्गी पार्क का सुंदरीकरण कराने, पार्क में जरूरी मनोरंजन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय को निर्देशित किया। उन्होंने बड़ी कैची, वुड कटर खरीदने के भी निर्देश दिए। मालियों को 10-10 पार्क के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी उद्यान विभाग को निर्देश दिया कि पार्कों की व्यवस्था को बेहतरीन किया जाए।

नगर आयुक्त ने अमृत योजना के तहत पार्कों में कराए गए कार्यों और वर्तमान स्थित की फोटो के साथ सूची उपलब्ध कराने को कहा। यह जिम्मेदारी प्रभारी उद्यान एनडी पांडेय व अवर अभियंता अवनीश भारती को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed