{"_id":"658546b4a93268f834043537","slug":"pariksha-pe-charcha-register-get-chance-to-communicate-with-pm-modi-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा: पंजीकरण कराएं, मिलेगा पीएम से संवाद का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा: पंजीकरण कराएं, मिलेगा पीएम से संवाद का मौका
Fri, 22 Dec 2023 01:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:50 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस इंटरेक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण का आयोजन जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा। (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें पास होने पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर बच्चों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस इंटरेक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण का आयोजन जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीकृत करने और चयन करने के लिए 12 दिसंबर से 12 जनवरी तक इनोवेट इंडिया डाॅट माईजीओवी डाॅट इन डैश पीपीसी-2024 पर ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीआईओएस डाॅ. अमरकांत सिंह के अनुसार सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता उत्तीर्ण करने के बाद परीक्षा पे चर्चा में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिले में 507 स्कूलों के एक लाख छह हजार 347 छात्र-छात्राओं, 2132 शिक्षक तथा 732 शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन