फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   parents of children planned for trip before summer vacations in school

माता-पिता ने घूमने के लिए की प्लानिंग: अबकी शिमला, जम्मू और मसूरी घूमने है जाना, नहीं चलेगा कोई बहाना

Fri, 12 May 2023 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 May 2023 04:24 PM IST
सार

ज्यादातर ने हिल स्टेशन जाने की तैयारी की है। प्राथमिकता में शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल है। कुछ ने बच्चों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाई है। बजट के हिसाब से घूमने के लिए उन्होंने बुकिंग कराकर तैयारियों पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
parents of children planned for trip before summer vacations in school
सिविल लाइन स्कूल रोड़ पर स्कूल की छूट्टी होने के बाद घर जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ज्यादातर स्कूलों में 15 मई से गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। वैसे तो छुट्टी बच्चों की हो रही है, लेकिन माता-पिता भी खुश हैं। उन्होंने पहले से ही सैर-सपाटे की योजना तैयार की ली है। अब वे छुट्टी होने के दिन गिन रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित एचपी चिल्ड्रेन स्कूल, आरपीएम एकेडमी, स्प्रिंगर स्कूल और द पिलर्स स्कूल पर बच्चों को लेने आए माता-पिता से छुट्टी की प्लांनिग पर बात की गई। ज्यादातर का कहना था कि उन्होंने तो पहले से ही शिमला, जम्मू और मसूरी जाने की योजना बनाई है। बच्चों और मां ने तो यहां तक कह दिया है कि इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा, घूमने तो जाना ही है।

विज्ञापन


ज्यादातर ने हिल स्टेशन जाने की तैयारी की है। प्राथमिकता में शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल है। कुछ ने बच्चों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाई है। बजट के हिसाब से घूमने के लिए उन्होंने बुकिंग कराकर तैयारियों पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


 

महाकाल के साथ ही ओंकारेश्वर जाने की योजना

इस बार गर्मी की छुट्टी में बच्चों के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के साथ ही ओंकारेश्वर जाने की योजना बनाई हूं, इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। ट्रेन के टिकट बुक हो गए हैं। इस दौरान इंदौर सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी जाऊंगी। : विभा सिंह, तारामंडल।

माता के दर्शन के बाद कश्मीर जाएंगे
बच्चों के साथ ही हम लोगों को भी उनकी छुट्टियों का इंतजार रहता है, क्योंकि छुट्टियों में हम परिवार सहित घूमने जाते हैं। इस बार हम लोगों ने जम्मू की टिकट करा रखी है। यहां माता वैष्णों देवी दर्शन के बाद हम कश्मीर घूमने जाएंगे। : शिप्रा पांडेय, आर्यनगर।

इस साल विदेश टूर की योजना
हर साल छुट्टियों में देश के हिल स्टेशनों पर बच्चों के साथ जाती थी, लेकिन साल विदेश टूर की योजना बनाई हूं। जून की शुरुआत में बच्चों के साथ हम लोग लंदन जा रहे हैं। लगभग 15 दिनों के इस टूर की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। : डॉ. दीपिका, एमएमएमयूटी कॉलेज।



मसूरी और नैनीताल घूमने की तैयारी
बच्चे स्कूल की छुट्टियों को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस बार मसूरी और नैनीताल घूमने की प्लानिंग है। गर्मी में हिल स्टेशन पर राहत मिलती है, इसलिए इस जगह का चयन किया है। ट्रेन की टिकट बुक हो गए हैं, तैयारी जारी है। : पूजा शुक्ला, आर्यनगर।

इस बार बच्चों के साथ गांव जाउंगा
हर साल हिल स्टेशन पर घूमने जाता था, लेकिन इस बार बच्चों को गांव दिखाने की तैयारी है। इस बार अपने गांव जाऊंगा और बच्चों के साथ कम से कम 15 दिन वहीं रहूंगा। इस दौरान उन्हें गांव से परिचित कराने का प्रयास करुंगा। : श्याम सुंदर गुप्ता, आजाद चौक।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed