{"_id":"6621b741b1e3e1561f09adb4","slug":"parasailing-now-you-can-have-fun-in-ramgarhtal-like-goa-mumbai-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-529993-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पैरासेलिंगः गोवा-मुंबई की तरह अब रामगढ़ताल में कर सकेंगे मौज मस्ती,शुरू हो गई ये उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पैरासेलिंगः गोवा-मुंबई की तरह अब रामगढ़ताल में कर सकेंगे मौज मस्ती,शुरू हो गई ये उड़ान
Fri, 19 Apr 2024 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल में शुरू हुई पैरासेलिंग
- फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल में बुधवार शाम को पैरासेलिंग बोट को उतारने के बाद बृहस्पतिवार शाम से उसका ट्रायल शुरू हो गया। पर्यटक अब गोवा और मुंबई की तरह रामगढ़ताल में भी पैरासेलिंग का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
वॉटर स्पोर्ट्स के नया सवेरा पर बने प्लेटफाॅर्म से मोटर बोट, स्पीड बोट एवं जेट स्कीइंग का संचालन शुरू हो गया है। जीडीए ने वॉटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी मुंबई की फर्म को दी है। फर्म से जुड़े आशीष शाही ने बताया कि सुबह काफी तेज हवा चल रही थी, इस कारण पैरासेलिंग का ट्रायल शाम को किया गया।
विज्ञापन
एक दो -दिन ट्रायल के बाद पर्यटकों के लिए यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पैरासेलिंग में विशेष रूप से डिजाइन किया पैराशूट होता है, जिसे पैरासेल कहा जाता है। इसे या तो नाव या वाहन द्वारा खींचा जाता है। ऑपरेटर के पास इसका नियंत्रण होता है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे से शुरू हुए ट्रायल में काफी संख्या में पर्यटकों की भीड़ ट्रायल देखने के लिए उमड़ आई थी।
विज्ञापन
संचालन कर रही एजेंसी ने पैरासेलिंग के लिए तकनीकी स्टॉफ गोवा से बुलाया है। पयर्टकों की सुरक्षा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम हैं। वॉटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से पैरासेलिंग का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने होंगे। स्पीड बोट के लिए 100 रुपये, जेट स्कीइंग के लिए 400 रुपये और नार्मल बोट के लिए 60 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।