फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Paramilitary forces will take over command at every booth in UP Election 2022

UP Election 2022: हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बल संभालेंगे कमान, बिहार, नेपाल सीमा से सटे जिलों में रहेगी विशेष सतर्कता

Wed, 02 Mar 2022 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 11:32 AM IST
सार

नदियों में नाव की मदद से पुलिस निगरानी करेगी, 293 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई, 27 जगहों पर बैरियर लगेंगे।

विज्ञापन
Paramilitary forces will take over command at every booth in UP Election 2022
तैनात अर्द्धसैनिक बल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बनाए गए सभी केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी। अति संवेदनशील, संवेदनशील गांवों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बिहार, नेपाल से सटे सीमा के जिलों में सुरक्षा के  कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे प्रदेश से जुड़ने वाली नदियों में नाव की मदद से पुलिस निगरानी करेगी। उधर, गोरखपुर जिले को 293 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। 27 जगहों पर बैरियर लगेंगे।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 585 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती होगी। इसके अलावा 38 हजार 690 पुलिसकर्मी और 28 हजार 521 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। एडीजी जोन अखिल कुमार ने सीमावर्ती जिलों में चौकसी और बढ़ाने का आदेश दिया है। लगातार पुलिस गांवों में जाकर लोगों से एक ओर जहां मतदान की अपील कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा का भी एहसास करा रही है। गोरखपुर में चुनाव को देखते हुए कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

इतनी फोर्स होगी तैनात

जिला          अर्द्धसैनिक बल     पुलिस     होमगार्ड
गोरखपुर        118 कंपनी         8,226    6,141
देवरिया         90 कंपनी           5,871    4,137
कुशीनगर       80 कंपनी           6,123    4,617
महराजगंज     66 कंपनी           4,590     3,317
बस्ती           82 कंपनी           4,782     3,707
संतकबीरनगर  58 कंपनी           3,211     2,601
सिद्धार्थनगर    90 कंपनी           5,387     4,009

 

निर्भीक होकर करें मतदान, पुलिस है आपके साथ

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील गांवों में जाकर पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिला रही है। पुलिस लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रही है। साथ ही सीओ, थानेदार अपना मोबाइल फोन नंबर भी गांव वालों को देकर आ रहे हैं, ताकि कहीं पर भी कोई दिक्कत आए तो तत्काल सूचना मिल सके।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके के डुमरी खास में प्रेक्षक, सीओ चौरीचौरा अखिलानंद फोर्स के साथ गांव में पहुंचे थे। पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों से अपील की गई कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। कहीं कोई दबाव बनाए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसी क्रम में गगहा इलाके के सिंहोड़वा गांव में इंस्पेक्टर गगहा फोर्स के साथ पहुंचे थे। गांव में भ्रमण कर चौपाल लगाए और लोगों से मतदान की अपील की। पुलिस ने चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी ग्रामीणों से पूछा। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि गांव और मतदान केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed