फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   papers of 32 candidates canceled amidst a scuffle in UP Election 2022

UP Election 2022: गोरखपुर में नोकझोंक के बीच 32 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त, 116 के वैध पाए गए

Tue, 15 Feb 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Feb 2022 10:10 AM IST
सार

गोरखपुर शहर विधानसभा से सबसे ज्यादा 10 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए। वहीं खजनी-बांसगांव में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। सभी प्रेक्षक नामांकन पत्रों की जांच के समय मौजूद रहे और कल नाम वापसी व प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
papers of 32 candidates canceled amidst a scuffle in UP Election 2022
नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 नोकझोंक के बीच सोमवार को जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन कराने वाले 32 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ सहित 116 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। जिनके पर्चे निरस्त हुए हैं, उनमें से कुछ ने चुनाव अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। इसे लेकर रिटर्निंग ऑफिसर से बहस भी हुई है।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 10 पर्चे निरस्त हुए हैं। खजनी और बांसगांव सुरक्षित विधानसभा सीट से एक भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ है। दरअसल, सोमवार सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। जांच के दौरान गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों के पर्चे अवैध पाए गए। पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण व चौरीचौरा में पांच-पांच पर्चे निरस्त हुए हैं। कैंपियरगंज में दो, सहजनवां में चार व चिल्लूपार में एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ है।

विज्ञापन

यह रही वैध-अवैध पर्चों की स्थिति

कैंपियरगंज से निरस्त पर्चे : निर्दल विद्या भारती, अशोक
वैध पर्चे : भाजपा के फतेहबहादुर सिंह, बसपा के चंद्रप्रकाश निषाद, सपा की काजल निषाद, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार निषाद, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अटल बिहारी सिंह, निर्दल धनुषधारी कुमार, भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के विनोद सिंह फौजी, जन अधिकार पार्टी के जटाशंकर, निर्दल नवीमुहम्मद, आम आदमी पार्टी के कौशल कुमार सिंह, इंडियन नेशनल लीग की विंध्यवासिनी सिंह निषाद, भारतीय एकलव्य पार्टी के मुनीब निषाद, निर्दल रामपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच से निरस्त पर्चे : निर्दल कन्हाई, सत्येंद्र, बजरंगी, जनशक्ति पार्टी के शिवदत्त, निर्दल राजबहादुर।

वैध पर्चे: भाजपा के महेंद्र पाल सिंह, सपा के अमरेंद्र निषाद, बसपा के दीपक कुमार अग्रवाल, कांग्रेस की सुमन, आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र, निर्दल अरुण कुमार, आजाद अली, नरेंद्र नाथ मौर्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के विजय कुमार भारती, निर्दल कुमार सत्यम अग्रवाल, लोकप्रिय समाज पार्टी के अविनाश प्रताप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के डॉ. आशीष कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी के नजीम, भारतीय अपना समाज पार्टी के आमोद कुमार।

 

गोरखपुर शहर से निरस्त पर्चे : निर्दल नवल किशोर नथानी, मेवालाल, राशिद, राकेश कुमार निषाद, सरवर पार्टी के सरवर अली, कुमारी सीमा, भारतीय सर्वजन पार्टी के अरुण बच्चन, निर्दल सूरज कुमार, रामवृक्ष, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव।

 वैध पर्चे : भाजपा के योगी आदित्यनाथ, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन, कांग्रेस की चेतना पांडेय, सपा की सुभावती, आम आदमी पार्टी के विजय कुमार श्रीवास्तव, अनारक्षित समाज पार्टी के अजय शंकर श्रीवास्तव, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर, जनता रक्षक पार्टी के जसकरन राज, भारतीय जन जागृति पार्टी के युवराज शर्मा, राइट टू रिकाल पार्टी के रामदवन मौर्य, निर्दल राशिद, सूरज कुमार यादव, संत धर्मवीर चोटीवाला।

गोरखपुर ग्रामीण से निरस्त पर्चे : निर्दल सत्यम शुक्ला, अपना दल यूनाइटेड पार्टी की कौशिल्या देवी, जन अभियान पार्टी के मो. मिनहतुल्लाह, निर्दल डा. हरिराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूदल।
वैध पर्चे : भाजपा के विपिन, सपा के विजय बहादुर यादव, बसपा के दारा सिंह निषाद, कांग्रेस के देवेंद्र, एआईएमआईएम के मो. इस्लाम, निर्दल बिन्दु, पीस पार्टी के हिफाजुर्रहमान अजमल अंसारी, निर्दल घनश्याम निषाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के डॉ. श्रीनरायण विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के गौतम, निर्दल विशाल कुमार, सर्वोदय भारत पार्टी के स्वामी डॉ. विनय, मौलिक अधिकार पार्टी के हरिसेवक, निर्दल घनश्याम निषाद, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमोद, आम आदमी पार्टी के वैभव शाही, भारतीय अपना समाज पार्टी की पूनम सिंह।

 

सहजनवां से निरस्त पर्चे : समाजवादी पार्टी के नाम पर पर्चा भरने वाले संजय, सम्यक पार्टी के राजेंद्र प्रसाद, मूल निवासी समाज पार्टी के दीपकराज, जन अधिकार पार्टी के दिलीप मौर्य।
वैध पर्चे : भाजपा के प्रदीप शुक्ला, सपा के यशपाल सिंह रावत, बसपा के सुधीर सिंह, कांग्रेस के मनोज, आम आदमी पार्टी के विजय आनंद उपाध्याय, निर्दल अंजू सिंह, राकेश शुक्ला, श्री कृष्णा, विकासशील इंसान पार्टी के मनोज कुमार, भारतीय अपना समाज पार्टी के राकेश दुबे, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमाकांत, निर्दल प्रशांत, लोक जनशक्ति पार्टी (रमाविलास) के प्रशांत राम त्रिपाठी, शिव सेना के प्रह्लाद सिंह, निर्दल सुरजीत सिंह।

खजनी (सुरक्षित) से वैध पर्चे : भाजपा के श्रीराम चौहान, सपा की रूपावती, बसपा के विद्यासागर, कांग्रेस की रजनी, आम आदमी पार्टी के दीनबंधु, बहुजन मुक्ति पार्टी की अमिता भारती, निर्दल शैलेश कुमार, आदिम भारतीय दल के गौरी शंकर, जन अधिकार पार्टी के रमेश चंद्र, भारतीय तीसरा विकल्प पार्टी के राजकुमार, निर्दल ऋषिकपूर।

बांसगांव (सुरक्षित) से वैध पर्चे : सपा के डॉ. संजय कुमार, भाजपा के विमलेश पासवान, बसपा के रामनयन आजाद, कांग्रेस की पूनम, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के मुरली, जन अधिकार पार्टी के रूदल, आम आदमी पार्टी के लालवचन, विकासशील इंसान पार्टी के विजय, निर्दल श्रवण।

चौरीचौरा से निरस्त पर्चे : निर्दल बृजेश्वर कुमार, रामनेत विश्वकर्मा, सुमन मौर्य, मनीष सिंह व राजेश।
वैध पर्चे : कांग्रेस के जितेंद्र, सपा के बृजेश चंद्र लाल, बसपा के वीरेंद्र, भाजपा के सरवन कुमार निषाद, आम आदमी पार्टी के अखिलेश, जन अधिकार पार्टी के रमेश प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के रामनाथ, सत्य बहुमत पार्टी के राहुल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के सोनू राय, आम जनता पार्टी इंडिया के संजय कुमार शर्मा, निर्दल अजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, राकेश एवं राधिका।

चिल्लूपार से निरस्त पर्चे : निर्दल अरविंद।
वैध पर्चे : बसपा के राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, भाजपा के राजेश त्रिपाठी, सपा के विनय शंकर तिवारी, कांग्रेस की सोनिया शुक्ला, भारतीय अपना समाज पार्टी के चिंतामणि पांडेय, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पूनम गुप्ता, जन अधिकार पार्टी के रवींद्र, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी, आम आदमी पार्टी के सूरज कुमार व निर्दल आलोक कुमार गुप्ता।

नाम वापसी कल
अब 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन शाम को यह तय हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहेंगे। शाम को प्रतीक चिह्नों का आवंटन भी होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि  जिनके पर्चों अधूरे या गलत थे, उन्हीं का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। जांच में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सामान्य प्रेक्षक की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed