{"_id":"626982d53d6190383e05ecab","slug":"papa-puts-pressure-on-the-headmaster-to-say-gorakhpur-news-gkp434904921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा कहने के लिए दबाव डालते हैं प्रधानाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा कहने के लिए दबाव डालते हैं प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
भैसहां स्कूल में बच्चों से जानकारी लेती खड्डा पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा कहने के लिए दबाव डालते हैं प्रधानाध्यापक
चिलचिलाती धूप में बच्चों को खड़ा करके पीटने वाले शिक्षक पर कई गंभीर आरोप
बच्चों ने कहा-अक्सर मारते पीटते हैं प्रधानाध्यापक
खिड़की खोलने पर भड़क गए, गालियां भी दी थीं
कुशीनगर। बच्चों को चिलचिलाती धूप में खड़ा करके पिटाई करने वाले जूनियर हाईस्कूल भैसहां के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद पर कुछ और गंभीर आरोप लगे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक अक्सर मारते-पीटते हैं। छात्राओं से अपने को ‘पापा’ कहने का दबाव डालते हैं।
विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय का पंखा खराब है। इससे गर्मी लगती है। बुधवार को कमरे में हवा आने के लिए खिड़की का दरवाजा किसी बच्चे ने खोल दिया था। इसी पर प्रधानाध्यापक भड़क गए और गालियां देने लगे। इसके बाद सभी को धूप में खड़ाकर डंडे से पीटने लगे। बेहोश हुई छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि मास्टर साहब ने बेटी को बेहरहमी से मारा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक ने अमानवीय व्यवहार किया है। उन्हें बर्खास्त किया जाए।
---
जूनियर हाईस्कूल भैसहां में बच्चों की पिटाई के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसी बात है तो जांच कराई जाएगी। यदि प्रधानाध्यापक दोषी मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- पंकज कुमार सिंह, प्रभारी बीएसए
बच्चों की इस तरह की पिटाई अनुचित है। यदि बच्चे न मानें तो उनके अभिभावक को बुलाकर शिकायत करनी चाहिए थी। इस प्रकरण की जांच कराकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय स्तर पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- एस. राजलिंगम, डीएम।