फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   panjabi community celebration raunak mela orgnised in vaishnavi lawn gorakhpur

'मेरा नखरा ए तिक्खी तलवार वरगा’, रौनक मेला में भांगड़ा और गिद्दा की रही धूम

Mon, 03 Feb 2020 12:40 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 03 Feb 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
panjabi community celebration raunak mela orgnised in vaishnavi lawn gorakhpur
पंजाबी समाज द्वारा आयोजित रौनक मेला में सम्मानित कवियों के साथ नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से पहली बार रौनक मेला ‘एक शाम पंजाबी समाज के नाम’ का आयोजन रविवार को वैष्णवी लॉन में हुआ। इस दौरान पंजाबी भांगड़ा और गिद्दा पर समाज के लोग देर रात तक झूमते नजर आए। आकर्षण का केंद्र ‘....... मेरा नखरा ए तिक्खी तलवार वरगा’, ‘......लें बॉर्गिनी ते लांदा फिरे गेड़िया’ पर प्रस्तुत नृत्य रहा। इसके बाद ‘सेम टाइम सेम जगह’ गीत पर पेश किए गए नृत्य ने समारोह को ऊंचाइयां दीं।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाबी गीतों के साथ ही साथ बॉलीवुड गीत ..... मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, य़ही उमर है कर ले गलती से मिस्टेक और ......ओ मेरे दिल के चैन की प्रस्तुति दी गई। आयोजक पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ मनोरंजन के बहाने समाज को एक मंच पर लाकर अपनी भाषा और संस्कृति के विकास को गति प्रदान करना है।
विज्ञापन


जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि शहर में पंजाबी समाज के लिए इस तरह का कोई आयोजन पहली बार हुआ है। बच्चों की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश हुए। इस दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी,  पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय व नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed