फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panchayat by election votes will be counted today in gorakhpur

पंचायत उपचुनाव: आज 33964 वोटों की होगी गिनती, दोपहर बाद आएंगे सभी नतीजे

Mon, 14 Jun 2021 02:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 02:47 AM IST
सार

18 ब्लॉक मुख्यालयों पर आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, पंचायत सदस्य के 191, प्रधान व बीडीसी के हैं 6-6 प्रत्याशी।

विज्ञापन
Panchayat by election votes will be counted today in gorakhpur
यूपी पंचायत उप चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत उपचुनाव के तहत सोमवार को वोटों की गिनती होगी। गोरखपुर जिले के 18 ब्लॉकों के कार्यालय परिसर में ही सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का काम शुरू होगा। दोपहर बाद सभी नतीजे आ जाएंगे। सरदारनगर और भरोहिया ब्लॉक में गिनती नहीं होगी। इन दोनों ही ब्लॉकों में जो ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान के पद खाली थे, उन पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के 18 ब्लॉकों में कुल 62643 में से 33964 लोगों ने ही मतदान किया था। यानी कुल 54.22 फीसदी वोटों की गिनती होनी है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक सुबह आठ बजे आरओ, प्रत्याशियों व उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर बैलेट बॉक्स निकाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू होगा। दोपहर 12 बजे से नतीजे आने लगेंगे। मतों की गिनती के लिए कुल 150 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 191, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के 6-6 पदों के लिए उपचुनाव हो रहा है। सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 4496 पद, ग्राम प्रधान के सात और बीडीसी के नौ पद खाली थे। नाम वापसी के बाद अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ था। ऐसे में सदस्य के 191 पदों तथा ग्राम प्रधान के सात रिक्त पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद छह पदों के लिए मतदान हुआ। बीडीसी के नौ पदों में दो पर निर्विरोध निर्वाचन और पिपरौली के वार्ड नंबर 52 का मतदान निरस्त हो जाने से बचे हुए सिर्फ छह पदों के लिए वोटिंग हुई।


427 ग्राम पंचायतों का गठन भी जल्द होगा
ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 4496 पद खाली रह गए थे। इसके चलते 427 ग्राम पंचायतों का गठन ही नहीं हो सका। सात ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का निधन हो गया था जबकि ये मतगणना में विजयी घोषित किए गए। इनमें से कुछ मतदान के बाद तो कुछ का मतगणना के बाद निधन हो गया। एक ग्राम प्रधान ने कोविड वार्ड से शपथ लेने के बाद दम तोड़ा। इस तरह से यहां प्रधान पद पर भी उपचुनाव हो रहा है। सरदारनगर के बरईपार ग्राम पंचायत में प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

यह है स्थिति

ब्लॉक-     वोटिंग प्रतिशत    पड़े मत
भटहट-         57.64             2676
उरुवां-          42.25            3144
ब्रह्मपुर             62.5           1305
जंगल कौड़िया-54.51           3254
पिपराइच-         66.76        2163
गगहा-             52.05         2777
पाली-             56.31          651
कैंपियरगंज-       69.82       458
चरगांवा-             55.05      387
गोला-                59.64       891
बड़हलगंज--       55.44       2613
खोराबार-          56.98       1335
बेलघाट-            51.79      1719
सहजनवां          65.42       1069
पिपरौली-        60.34         4056
खजनी-            44.56       2481
बांसगांव-           52.10      2552
कौड़ीराम-          60.14      433
कुल-               54.22      33964
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed