{"_id":"63daa7facbe8824d60351ab9","slug":"paly-ground-in-every-village-cm-gorakhpur-news-gkp4660333177-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में होगा खेल मैदान : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में होगा खेल मैदान : सीएम
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर गांव में होगा खेल मैदान : सीएम
सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछड़े व ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी गांवों में खेल के मैदान होंगे। इसके िलए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम के निर्माण की योजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को जिला स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया मिशन के तहत सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। यह दूरदर्शी सोच थी। इसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। इसे आगे बढ़ाते हुए गांवों में ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। अमृत सरोवरों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि इनके किनारे गांवों के लोग गोष्ठी और चारों ओर ट्रैक पर मार्निंग वॉक कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों में शुमार सिद्धार्थनगर के समग्र विकास के लिए उत्तम शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने में सांसद खेल महाकुंभ का अहम योगदान साबित हो रहा है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने टोक्यो ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ गेमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी। खेलों को प्रति प्रदेश सरकार की गंभीरता के चलते ही मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में चलाई जा रही ओडीओपी योजना के तहत ही मेरठ खेल सामग्री के उत्पाद का मुख्य केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। सीएम के संबोधन से पूर्व स्टेडियम में स्कूली बच्चों ने ताइक्वांडो व योगासनों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये देने की घोषण की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया का सपना सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में सांसद खेल महाकुंभ के जरिये साकार हो रहा है।