फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Palms adorned for Teej; students applied henna to women's hands.

Gorakhpur News: तीज पर सजी हथेलियां, छात्राओं ने रचाई महिलाओं के हाथों में मेहंदी

Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Palms adorned for Teej; students applied henna to women's hands.
गोरखपुर। हरितालिका तीज के अवसर पर रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क मेहंदी कार्यक्रम रविवार को उत्साह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने पहुंचकर मेहंदी लगवाई। तीज के उत्सव के साथ कार्यक्रम में सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी देखने को मिला।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं ने स्वयं महिलाओं और युवतियों के हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाए। छात्राओं ने पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन भी हथेलियों पर बनाए। मेहंदी की व्यवस्था विद्यालय परिवार की ओर से की गई थी। रोटरी क्लब की इस पहल का उद्देश्य तीज की सांस्कृतिक परंपरा को सामाजिक सहभागिता से जोड़ना और छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष रो. प्रवीर आर्य ने कहा कि भारतीय पर्व केवल परंपराओं के निर्वहन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द बढ़ाने का माध्यम भी हैं। कार्यक्रम निदेशक रो. हरेकृष्ण सिंह ने विद्यालय परिवार, छात्राओं और क्लब सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर शालिनी दास, विशाखा गुप्ता, सचिव शुभेन्दु श्रीवास्तव सहित क्लब की सदस्य और विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed