{"_id":"651521dcff9c15aa860f0c87","slug":"padri-bazar-flyover-approved-now-there-will-be-relief-from-jam-2023-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: पादरी बाजार फ्लाईओवर को मंजूरी, अब जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: पादरी बाजार फ्लाईओवर को मंजूरी, अब जाम से मिलेगी मुक्ति
Thu, 28 Sep 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 PM IST
सार
पादरी बाजार में फ्लाईओवर बनाए जाने से जाम से निजात मिलेगी। वाहन लेकर लोग आसानी से बरगदवां पहुंच सकेंगे। मोहद्दीपुर से जेल बाईपास होेते हुए बरगदवां जाने वाले पादरी बाजार से आगे जाकर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर से उतरकर बरगदवां में सोनौली हाईवे पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
पादरी बाजार चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने परियोजना को मंजूरी देते हुए 98.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें 24.58 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसे एक वर्ष में तैयार करना है। इसके बनने से पादरी बाजार में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
असुरन से पिपराइच जाने वाले रोड पर पादरी बाजार में जेल बाईपास कौआबाग बरगदवां फोरलेन जुड़ती है। इस रोड पर एक तरफ पिपराइच से लेकर कुशीनगर और महराजगंज जनपद के वाहनों का दबाव रहता है। साथ ही खजांची चौराहे की ओर से मोहद्दीपुर आने-जाने वाले वाहनों का लोड होने से जाम लगता है। पादरी बाजार चौराहे पर अक्सर जाम लगता है। इसलिए फ्लाईओवर निर्माण के लिए सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रस्ताव के मुताबिक, पादरी बाजार में फ्लाईओवर बनाने के लिए करीब आधा हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। जमीन अधिग्रहण सहित अन्य सभी कार्यों के लिए शासन की ओर से 98.34 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें 24.58 करोड़ रुपये मंगलवार को जारी हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बांट दिए गए थे मनमाने तरीके से लोन: कंगाली से उबरने में लगा जिला सहकारी बैंक, फंसे हैं 40 करोड़
जाम से मिलेगी निजात, आसानी से पहुंच सकेंगे बरगदवां
पादरी बाजार में फ्लाईओवर बनाए जाने से जाम से निजात मिलेगी। वाहन लेकर लोग आसानी से बरगदवां पहुंच सकेंगे। मोहद्दीपुर से जेल बाईपास होेते हुए बरगदवां जाने वाले पादरी बाजार से आगे जाकर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर से उतरकर बरगदवां में सोनौली हाईवे पर पहुंच जाएंगे। पादरी बाजार चौराहे के आसपास 20 से अधिक कॉलोनियां बसी हैं।
फ्लाईओवर बनने से करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। पादरी बाजार, मोहनापुर, जंगल सालिग्राम, जंगल हकीम नंबर दो सहित अन्य मोहल्लों के लोगों के साथ ही मेडिकल कॉलेज जाने-वाले आराम से आवाजाही कर सकेंगे। असुरन से पादरी बाजार होते हुए पिपराइच तक रोड को फोरलेन बनाया जाएगा। इसलिए फ्लाईओवर बनाया जाना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: 30 सितंबर को वैधता हो रही खत्म: महज दो दिन का मौका, बदल लें दो हजार के नोट
सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डीपीआर शासन को भेजा गया था। शासन ने इसे मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया है। इससे निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सकेगा।