फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Padma Shri Prof. Vishwanath Tiwari spoke at the National Hindi Seminar organized by SBI.

साहित्य के लिए नहीं होता कोई सीमति दायरा, सारी सृष्टि साहित्य का विस्तार : पद्मश्री विश्वनाथ तिवारी

Tue, 26 May 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri Prof. Vishwanath Tiwari spoke at the National Hindi Seminar organized by SBI.
गोरखपुर। पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा कि रचना, रचनाकार के मन में स्वतः स्फूर्त होती है। रचनात्मकता का अपना विशिष्ट स्वभाव है। साहित्य के लिए कोई सीमित दायरा नहीं होता है। सारी सृष्टि साहित्य का विस्तार है।
विज्ञापन

वह भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में सोमवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में ‘साहित्य की प्रासंगिकता और पुस्तक संस्कृति’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड किसी रचनाकार का क्षेत्र है, जिसके एक छोर पर करुणा होती है और दूसरे छोर पर न्याय-भाव होता है। साहित्य इन दोनों के बीच प्रवाहित है। स्वागत वक्तव्य मॉड्यूल प्रमुख, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन) सुमन बख्शी ने दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे खंड में नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति (बैंक व बीमा) के सदस्य-कार्यालयों के स्टाफ सदस्यों के लिए चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 27 प्रतिभागी शामिल हुए। संयोजन मुख्य प्रबंधक, राजभाषा अर्पण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed