{"_id":"60f2d9a48ebc3e549969a6e4","slug":"oxygen-plant-in-railway-hospital-till-next-month-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे अस्पताल में अगले माह तक लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, एजेंसी को दिया गया है ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे अस्पताल में अगले माह तक लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, एजेंसी को दिया गया है ऑर्डर
Sun, 18 Jul 2021 02:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:19 AM IST
सार
तीनों मंडलों में भी प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू, मशीनों की खरीद के लिए एजेंसी को दिया गया है ऑर्डर
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे अस्पतालों में अब ऑक्सीजन के अभाव में किसी रेलकर्मी या उनके परिजन की मौत नहीं होगी। इसके लिए अब पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर सहित तीनों मंडलों में आक्सीजन जनरेटिंग प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोरखपुर में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का प्लांट अगस्त तक लगा दिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर में जब ऑक्सीजन की किल्लत से हाहाकार मच गया था तब प्लांट लगाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को अधिकार प्रदान कर दिए। प्लांट खोलने के लिए वह वित्तीय वर्ष 2021-22 में जरूरत के हिसाब से अधिकतम दो करोड़ रुपये तक खर्च करने की छूट भी दे दी।
गोरखपुर सहित देशभर में बड़ी संख्या में रेलकर्मी संक्रमित हुए थे और इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा था। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी जगहों मुख्यालय, इज्जतनगर, वाराणसी और लखनऊ मंडल में प्लांट लगाने के लिए मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोरखपुर मुख्यालय में अगस्त तक प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 18 मई 2021 को मशीन स्थापित करने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है।
विज्ञापन
कहां, कितनी क्षमता का प्लांट लगेगा
मुख्यालय गोरखपर : 500 लीटर प्रति मिनट
इज्जतनगर मंडल : 500 लीटर प्रति मिनट
लखनऊ मंडल : 500 लीटर प्रति मिनट
वाराणसी मंडल : 250 लीटर प्रति मिनट