फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Oxygen cylinder refilling plant will be set up in Deoria

खुशखबर: देवरिया में लगेगा ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग प्लांट, नहीं होगी सांसों की किल्लत

Sat, 08 May 2021 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 May 2021 10:33 AM IST
सार

1500 सिलिंडर की रोजाना रिफिलिंग हो सकेगी मोदी केमिकल्स के इस संयंत्र में

विज्ञापन
Oxygen cylinder refilling plant will be set up in Deoria
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार में 1500 सिलिंडर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। मोदी केमिकल्स इस प्लांट को स्थापित करेगा।

विज्ञापन


मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने बताया कि पूरी कोशिश रहेगी कि इसी महीने प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग का काम शुरू कर दिया जाए। इस यूनिट की क्षमता रोजाना 1500 ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग की होगी। इस प्लांट के लग जाने के बाद देवरिया एवं आसपास के इलाकों में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन


बता दें, शुक्रवार को मोदी केमिकल्स ने गीडा में 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग क्षमता की एक और मशीन स्थापित कर दी है। ऐसे में मोदी केमिकल्स के प्लांटों से अब रोजाना लगभग 4600 ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


100-150 लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रवीण मोदी ने बताया कि देवरिया ऑक्सीजन प्लांट के लग जाने के बाद वहां रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे। टेक्निकल स्टॉफ से लेकर लोडर तक की जरूरत होगी। प्रत्यक्ष तौर पर 100 से 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed