{"_id":"663bedcd2b93bf0a210e4e94","slug":"owner-in-mumbai-fraudsters-sold-valuable-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-551599-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मालिक मुंबई में, जालसाजों ने बेच दी कीमती जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मालिक मुंबई में, जालसाजों ने बेच दी कीमती जमीन
Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
झंगहा के लालचंद ने 35 साल पहले झारखंडी में खरीदा थी जमीन
डॉक्टर, इंजीनियर, बैंककर्मी समेत नौ लोगों ने खरीदी है जमीन, सीओ कैंट को मिली जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स इलाके के झारखंडी में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजों द्वारा कीमती जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आया है। जालसाज फर्जी काश्तकार को खड़ा कर जमीन को नौ लोगों को बेच दिए। खरीदने वालों में डॉक्टर, इंजीनियर और बैंककर्मी भी शामिल हैं। जालसाजी की जानकारी होने पर जमीन का मालिक मुंबई से गोरखपुर पहुंचा और उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसपी सिटी ने मामले की जांच एएसपी /सीओ कैंट अंशिका वर्मा को सौंपा है। जानकारी के अनुसार, झंगहा क्षेत्र के रहने वाले लालचंद निषाद का एम्स इलाके के झारखंडी में बड़ा भूखंड है। उन्होंने 35 साल पहले उस भूखंड को खरीद कर चहारदीवारी करा दी थी। वह मुंबई रहने चले गए। इस बीच जालसाजों की नजर उस कीमती भूखंड पर पड़ गई।
कूटरचित दस्तावेज के सहारे लालचंद निषाद का फर्जी आईडी कार्ड एवं अन्य कागजात तैयार कर एक-एक कर उस भूखंड को नौ लोगों को बेच दिया। वह कुछ दिन पहले जब गोरखपुर पहुंचे तो जमीन का कागजात निकलवाए तब जालसाजी की जानकारी हुई। कागजात निकलवाने पर पता चला की जालसाज फर्जी लालचंद निषाद को खड़ा कर उस जमीन को दिलीप त्रिपाठी, मयंक, प्रियंका, शशि उपाध्याय, सीमा पांडेय, निशा समेत नौ लोगों को बैनामा कर दिए है।
जालसाजी की जानकारी होने पर वह रजिस्ट्री ऑफिस से लगायत पुलिस दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित लालचंद निषाद ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी के निर्देश पर मामले की जांच एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा कर रहीं हैं।