{"_id":"64ddd88562aebf8a0c05d5d6","slug":"overbridge-will-be-built-at-crossing-of-cantt-station-looking-for-alternative-route-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कैंट स्टेशन के क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, खोज रहे वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कैंट स्टेशन के क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, खोज रहे वैकल्पिक मार्ग
Thu, 17 Aug 2023 01:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:51 PM IST
सार
पूर्वाेत्तर रेलवे के जीएम चंद्रवीर रमण ने बताया कि कैंट स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद यहां ट्रेनों का आवागमन बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। स्टेशन के बगल में स्थित क्राॅसिंग पर लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन
ओवरब्रिज। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद यहां बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ओवरब्रिज बनाने का प्रयास भी तेज हो गया है। रेलवे यहां नया ओवरब्रिज बनवाने के लिए प्रस्ताव बना चुका है। हालांकि अभी इस पर एयरफोर्स की तरफ से कुछ आपत्तियां आई हैं। इसे देखते हुए वैकल्पिक रास्ते पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के जीएम चंद्रवीर रमण ने बताया कि कैंट स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद यहां ट्रेनों का आवागमन बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। स्टेशन के बगल में स्थित क्राॅसिंग पर लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेल दोहरीकरण को मिली मंजूरी, 1269.8 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
Trending Videos
इसे देखते हुए ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन ऊंचाई को लेकर एयरफोर्स की तरफ से आपत्तियां हैं, जिसके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ से एक सर्विस लेन बनाने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को दिया गया है, ताकि लोग स्टेशन पर आसानी से पहुंच सकें।
इसे भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी में गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, टैबलेट, फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद
दो गाड़ियां निरस्त रहेंगी
गोरखपुर कैंट स्टेशन पर की जा रही यार्ड रिमाडलिंग एवं तीसरी लाइन के प्री-नान इंटरलॉक कार्य के चलते नकहा जंगल एवं सीवान से 17 से 19 अगस्त तक चलने वाली नकहा जंगल-सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर एवं छपरा से 17 से 19 अगस्त तक चलने वाली गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। ब्यूरो