फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Overbridge applied brake at the speed of Padleganj-Nausad six lane

गोरखपुर: पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन की रफ्तार में ओवरब्रिज ने लगाया ब्रेक, जानिए क्या है वजह

Mon, 07 Nov 2022 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Nov 2022 10:47 AM IST
सार

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गंगवार ने कहा कि पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन पर सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इस नाते उस हिस्से का काम रोका गया है। यदि सड़क बना दी जाए और उसके बाद ओवरब्रिज का निर्माण होगा तो पिलर बनाने के लिए गड्ढा खोदने से पूरी सड़क खराब हो जाएगी।

विज्ञापन
Overbridge applied brake at the speed of Padleganj-Nausad six lane
पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्स लेन पर लगा ब्रेक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पैडलेगंज से नौसड़ तक बन रहे सिक्स लेन के निर्माण की रफ्तार पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। इस पर सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इस नाते लोक निर्माण विभाग ने काम रोक दिया है। विभाग के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ब्रिज के पिलर के लिए गड्ढे खोदे गए तो सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इस लिए जहां तक ओवरब्रिज बनेगा वहां तक अभी तक नहीं कराया जाएगा। उसके लिए नई डिजाइन तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


एनएच 28 के छूटे शहरी भाग नौसड़ तिराहे से पैडलेगंज तक 5.100 किलोमीटर लंबे मार्ग को सिक्स लेन बनाने का कार्य अप्रैल 2021 को शुरू किया गया। इसे एक साल में समाप्त करना था। इसके निर्माण पर 8905.67 लाख खर्च होने हैं। इस कार्य को छात्र शक्ति नाम की फर्म करा रही है। तय समय से सात माह अधिक बीतने के बाद भी सड़क का कार्य अधूरा है। अब उन स्थानों पर सड़क का कार्य कराया जा रहा है जहां पर पुल का कोई हिस्सा नहीं गिरेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार कहते हैं कि जो हिस्सा पुल से अछूता रहेगा वहां सड़क निर्माण कराया जा रहा है। कोशिश हो रही है कि उस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाए। वैसे इस सिक्स लेन पर पड़ने वाले बिजली के खंभों और तारों को हटा दिया गया है। अब अंडरग्राउंड केबल बिछाया जा रहा है। करीब 771 पेड़ों को काटा जा चुका है। उसकी जगह पर 32,802 पौधे लगाए जाने हैं। लेकिन, अब पूरा फोकस सिक्स लेन ओवरब्रिज के निर्माण पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गंगवार ने कहा कि पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन पर सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इस नाते उस हिस्से का काम रोका गया है। यदि सड़क बना दी जाए और उसके बाद ओवरब्रिज का निर्माण होगा तो पिलर बनाने के लिए गड्ढा खोदने से पूरी सड़क खराब हो जाएगी। इस लिए अब नई डिजाइन के तहत सड़क बनाई जा रही है। जहां पर पुल का कार्य नहीं होना है उस जगह पर सिक्सलेन का कार्य कराया जा रहा है।

टीपीनगर से देवरिया बाईपास तक सिक्स लेन ओवरब्रिज का होगा निर्माण
नौसड़ से पैडलेगंज तक बन रहे सिक्स लेन पर टीपीनगर से देवरिया बाई पास तक सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। 2250 मीटर लंबे इस सिक्स लेन ओवरब्रिज के बनाने पर 450 करोड़ की लागत आएगी। व्यय वित्त समिति से इसकी अनुमति मिल चुकी है। कैबिनेट में पास होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

योगी ने सीएम की कुर्सी संभाली तो ओवरब्रिज का प्रस्ताव गया जिस पर उन्होंने अपनी मुहर लगा दी। शहर का सबसे विकसित एरिया तारामंडल क्षेत्र के होने के कारण यहां ट्रैफिक की समस्या है। इस नाते टीपी नगर से देवरिया बाईपास तक सिक्स लेन ओवरब्रिज की स्वीकृति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed