{"_id":"6a4ac528ef7b343f4b0a0d9c","slug":"over-87-black-belt-participants-received-training-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1376223-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 87 से अधिक ब्लैक बेल्ट प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 87 से अधिक ब्लैक बेल्ट प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
पार्क रोड स्थित एक होटल में ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो क्वाल
गोरखपुर। शहर के पार्क रोड स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय 55वें क्वालिफाइंग इंटरनेशनल अंपायर कोर्स का रविवार को समापन हो गया। कोर्स में 87 से अधिक ब्लैक बेल्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा श्रीलंका, नेपाल और मलयेशिया से आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने भी सहभागिता की।
दो दिवसीय कोर्स में प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग के नवीनतम नियमों और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले ब्लैक बेल्ट प्रतिभागियों को अंपायर कोर्स का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन युवाओं को विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं।
कोर्स का संचालन इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन की अंपायर कमेटी के चेयरमैन अर्जेंटीना के ग्रैंड मास्टर अबलाडो राफेल बेनजेक्विन ने किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का संचालन ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विजय चाहल और महासचिव डॉ. संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आईटीएफ अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर पॉल विलर और ग्रैंड मास्टर नजिमी अब्दुल्ला व सुनीता सिंह की विशेष मौजूदगी रही।