{"_id":"654d3cac115a9e3774005f3a","slug":"outsourcing-workers-did-not-get-honorarium-in-railway-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-364732-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल में आउट सोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल में आउट सोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में कर्मचारियों की समस्या सुनते पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय।विज्ञप्ति
- पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री ने डायरेक्टर से बात कर समाधान की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ललित नारायण मिश्र रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारियों को अब तक मानदेय नहीं मिला है, जबकि दिवाली में केवल दो दिन शेष हैं। इन्हें मानदेय भी केवल 8000 रुपये महीना ही मिलता है। इन कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को अपनी पीड़ा बतायी।
उन्हाेंने मेडिकल डायरेक्टर से मुलाकात कर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को बताया। साथ ही मांग उठाई कि प्रशासन यह बताए कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी को ठेकेदार की तरफ से काॅन्ट्रैक्ट पर रखने का क्या नियम है। अगर पीएफ और ईएसआई की कटौती होनी है तो तत्काल कराया जाए। उन्होनें डायरेक्टर से समस्याओं के तत्काल समाधान और दिवाली से पहले मानदेय दिलाने की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी डीके तिवारी, आरपी भट्ट, केएम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- -- --