फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Outrage over action taken against employees' vehicles in the cab-way.

Gorakhpur News: कैब-वे में कर्मचारियों के वाहनों पर कार्रवाई से आक्रोश

Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Outrage over action taken against employees' vehicles in the cab-way.
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ साइड स्थित कैब-वे में ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारियों के वाहनों पर कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने रेलवे प्रशासन से कर्मचारियों के लिए अलग पार्किंग स्थान निर्धारित करने की मांग की है। संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि रेलवे में कर्मचारी 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात रहते हैं। ओएचई ब्रेकडाउन, सिग्नल फेल होने या तकनीकी खराबी की स्थिति में कर्मचारियों को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ता है। प्लेटफॉर्म नौ साइड कर्मचारियों के लिए तय पार्किंग नहीं होने के कारण उन्हें कैब-वे में वाहन खड़ा करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों को हटाने या दंडात्मक कार्रवाई करने से कर्मचारियों में रोष है। इससे आपात स्थिति में ड्यूटी पर पहुंचने में देरी हो सकती है, जिसका असर ट्रेनों के संचालन और रेल संरक्षा पर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से कैब-वे की व्यवस्था सुधारने के साथ ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थान तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed