फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Outpost incharge present on the charge of demanding money for AC

Gorakhpur News: एसी के लिए रुपये मांगने के आरोप में चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर

Sat, 10 Aug 2024 07:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge present on the charge of demanding money for AC
गोरखपुर।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में एसी लगवाने के लिए 40 हजार रुपये मांगने के आरोप में चौकी इंचार्ज अरुण सिंह को एसएसपी ने शुक्रवार रात लाइनहाजिर कर दिया। उन्होंने मामले की जांच एसपी उत्तरी को सौंपी है।

गीडा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति तीन दिन पहले पुलिस कार्यालय पहुंचा और एसएसपी को अपनी पीड़ा बताई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक मामले में सौसड़ पुलिस चौकी प्रभारी से मिलने गया था। वहां चौकी प्रभारी ने कहा कि यहां बहुत गर्मी लगती है, एसी लगवा दीजिए। दबाव में उस वक्त उसने हामी भर दी। उसके बाद चौकी प्रभारी फोन करके नई एसी लगाने के लिए 40 हजार रुपये देने का दबाव बनाने लगे। वह 20 हजार रुपये देने को तैयार था लेकिन वह पूरे रुपये मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर धमकाने लगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एसएसपी काे बातचीत की रिकार्डिंग भी सुनाई, जिसमें चौकी प्रभारी रुपये मांग रहे थे। इस पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच एसपी उत्तरी को सौंप दी। मालूम हो कि इसी चौकी प्रभारी पर कुछ दिन पहले एक महिला की पिटाई का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed