{"_id":"6591c37aba594438b60c926b","slug":"ots-10-thousand-consumers-deposited-rs-1750-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-417801-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस : 10 हजार उपभोक्ताओं ने जमा करवाए 17.50 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस : 10 हजार उपभोक्ताओं ने जमा करवाए 17.50 करोड़ रुपये
Mon, 01 Jan 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
रविवार को अंतिम दिन देर शाम तक खुले रहे कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम की तरफ से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के लिए शनिवार और रविवार को भी काउंटर खुल रहे। शनिवार को एक दिन में 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवाने के बाद करीब 17.50 करोड़ रुपये जमा कराए, वहीं रविवार को अंतिम दिन देर शाम तक काउंटर पर उपभोक्ता पैसे जमा करते नजर आए।
आठ नवंबर से ओटीएस योजना शुरू हुई थी। इसके तहत 2.70 लाख उपभोक्ताओं ने अभी गोरखपुर मंडल में पंजीकरण करवाया है। इन्होंने 350 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं, जबकि 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ उपभोक्ताओं को मिला है। गोरखपुर जोन के तीन वितरण मंडलों के 52 हजार बकाएदारों ने 20 करोड़ की छूट लेकर 40 करोड़ रुपये का बकाया जमा कराया। रविवार को अभियंता रात 10 बजे तक दफ्तरों में बैठे रहे। पूर्वांचल विद्युत वितरण मंडल के एमडी लगातार सभी अभियंताओं से रिपोर्ट लेते रहे। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने दो उपकेंद्रों का निरीक्षण भी किया।
वर्जन
ओटीएस योजना उपभोक्ताओं के लाभ के लिए निकाला गया था। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए रविवार को भी बिजली दफ्तर खुले रहे। शनिवार को 17.50 करोड़ रुपये जमा हुए थे।
विज्ञापन
आशु कालिया, मुख्य अभियंता